हमारे मनपसंद ऐप्स

फ़ाइनलिस्ट

इस ऑल-इन-वन कैलेंडर और टास्क ट्रैकर के साथ व्यवस्थित हो जाएँ।

अगर आपको लगता है कि आपकी ज़िंदगी आधे-अधूरे प्रोजेक्ट्स, कभी न ख़त्म होने वाली टू-डू लिस्ट और एक ऐसे शेड्यूल से भरी है जिसमें किसी और चीज़ के लिए जगह ही नहीं है, तो Finalist आपकी मदद कर सकता है।

हमें यह क्यों पसंद है : सब कुछ एक ही जगह पर होने से हम अपने समय का ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा उठा पाते हैं। Finalist आपके सभी Calendar इवेंट्स और Reminders को एक ही जगह पर दिखाता है। आपको इसमें कई जैसी चीज़ें जोड़ने का विकल्प मिलता है, जैसे आदतें (ताकि आपको वर्कआउट करने के लिए समय निकालने का एक विज़ुअल रिमाइंडर मिल जाए), किसी प्रोजेक्ट से समयबद्ध टू-डू चीज़ें (ताकि प्रोजेक्ट का अगला चरण पूरा हो सके), और मौसम की जानकारी (ताकि आप बारिश में रद्द होने वाले फ़ुटबॉल मैच के बजाय सिनेमा की टिकट बुक करने का फ़ैसला ले सकें)।

Finalist के साथ अपने सभी इवेंट और टास्क एक ही जगह पर रखें।

सुझाव : क्या आपको आते-जाते अपने दिन में होने वाली चीज़ें देखनी हैं? अपने आने वाले काम और अपॉइंटमेंट्स का ऑडियो ओवरव्यू पाने के लिए Read Summary का इस्तेमाल करें।

निर्माता से मिलें : Diversion Marketing कैनडा के ब्रिटिश कोलंबिया की कंपनी है और यह व्यावहारिक, प्रोडक्टिव टूल बनाने पर ध्यान केंद्रित करती है। उनका एक दूसरा ऐप Calendoro आपको काम करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए आपके कैलेंडर में मौजूद इवेंट के लिए फ़ोकस टाइमर जेनरेट करता है।