हमारे मनपसंद ऐप्स

Adobe Acrobat Reader

AI की मदद से PDF देखें, एडिट करें और उनका सारांश बनाएँ।

PDF फ़ाइलों के साथ काम करने के लिए Adobe Acrobat Reader एक महत्वपूर्ण ऐप है। इसके स्मार्ट AI सारांश लंबे से लंबे दस्तावेज़ों की मुख्य बातें सीधे तरीक़े से पेश करते हैं, और इसमें बहुत सारे ऐसे टूल्स हैं जो फ़ॉर्म भरने और PDF को एडिट करने, उन्हें मिलाने और कन्वर्ट करने को आसान बनाते हैं।

हमें यह क्यों पसंद है : इसमें इतने सारे उपयोगी फ़ीचर्स मौजूद हैं कि उनमें से किसी भी एक को चुनना मुश्किल है। लेकिन किसी वेब पेज को PDF के रूप में सेव करना ख़ास तौर पर बहुत काम का है – ख़ासकर एडिटिंग, ऐनोटेटिंग, सर्च और PDF को शेयर या एक्सपोर्ट करने वाले टूल्स के साथ। ये इसे स्कूल, यूनिवर्सिटी और बिज़नेस के इस्तेमाल के लिए एक बेहतरीन रिसर्च टूल बनाते हैं।

अपनी फ़ाइलों को व्यवस्थित रखें, और सबसे ज़रूरी दस्तावेज़ों को पासवर्ड से सुरक्षित करें।

सुझाव : अगर आप Adobe Scan भी इंस्टॉल करते हैं तो यह ऐप और भी ज़्यादा उपयोगी हो सकता है। इसकी मदद से आप दस्तावेज़ों, रसीदों और अन्य प्रिंटेड चीज़ों को स्कैन कर सकते हैं, या ऐप नेब अपनी तस्वीर ऐप में मौजूद फ़ोटोज़ खोल सकते हैं। फिर आप उन्हें Adobe Acrobat Reader में व्यवस्थित करने, इस्तेमाल करने और एडिट करने के लिए PDF के तौर पर सेव कर सकते हैं।

निर्माता से मिलें : 1982 में स्थापित Adobe अपने क्रिएटिव ऐप्स Photoshop, Illustrator और Premiere के लिए जाना जाता है, जो Adobe Creative Cloud ऐप्स के सुइट का हिस्सा हैं। सह-संस्थापक John Warnock ने पोर्टेबल डॉक्युमेंट फ़ॉर्मैट (PDF) का आविष्कार किया था, हाइ-क्वालिटी वाले दस्तावेज़ों को डिजिटल रूप से शेयर करने के एक आसान और प्रभावी तरीक़े के रूप में। Adobe ने इसे 1993 में लॉन्च किया था।