हमारे मनपसंद गेम्स

June’s Journey

स्टाइलिश हिडन-ऑब्जेक्ट मिस्ट्री में एक हत्यारे की तलाश करें।

सावधान, बुरी ताक़तों! शौकिया जासूस June Parker एक हत्यारे को ढूँढ़ने के मिशन पर है और वह कोई कसर नहीं छोड़ेगी। June’s Journey में, 1920 के दशक के आलीशान एस्टेट में जाएँ जहाँ आपकी बहन और उसके पति की मौत हो गई थी और यह पता लगाने के लिए हिडन ऑब्जेक्ट वाली पहेलियाँ हल करें कि क्या हुआ था। दृश्यों की छानबीन करके चीज़ें ढूँढें, फिर अस्तबल, एक विनयार्ड और यहाँ तक कि एक सिनेमाघर जोड़कर एस्टेट का विस्तार करें। लेकिन सब कुछ वैसा नहीं है जैसा दिखता है...

हमें यह क्यों पसंद है : रहस्य से भरी यह कहानी हमें बहुत पसंद आई। आप प्रत्येक हरे-भरे नज़ारे में सिर्फ़ ड्रैगनफ्लाइज़ और चीनी मिट्टी की गुड़ियों की तलाश नहीं कर रहे हैं; आप एक हत्या के सुराग भी ढूँढ़ रहे हैं। टूटा हुआ एक ताला, ख़ून से सना एक रूमाल - सबूत बिल्कुल सामने ही छिपे हैं!

एस्टेट बनाएँ और सजाएँ, फिर 1920 के शानदार दशक की सजावट से भरे दृश्यों में सुरागों की तलाश करें।

सुझाव : चीज़ें हमेशा वहाँ नहीं होतीं जहाँ आप उनके होने की उम्मीद करते हैं, या वैसी भी नहीं होतीं जैसी आप उन्हें समझते हैं। उदाहरण के लिए, गार्डन-गेट लोकेशन में, अंगूर और धनुष असल में पत्थर की मूर्ति पर उकेरी गई बारीकियाँ हैं, जबकि शेर और मछली दीवार पर की गई सजावट हैं। अपनी आँखों के साथ-साथ अपने दिमाग़ को भी खुला रखें!

निर्माता से मिलें : जर्मनी में स्थित Wooga ने 2011 में ब्लॉकबस्टर गेम Diamond Dash के साथ मोबाइल गेमिंग की दुनिया में अपनी पहली छाप छोड़ी। उनके हाल के हिट गेम्स में Jelly Splash, Tropicats और हिडन-ऑब्जेक्ट गेम Pearl’s Peril शामिल हैं।