हमारे मनपसंद गेम्स

Bridge Constructor Studio

पर्फ़ेक्ट पुल डिज़ाइन करें – या उसे टूटकर बिखरते हुए देखें।

अपनी क़िस्मत आज़माएँ! आपने अभी-अभी जो पुल बनाया है उस पर एक लॉगिंग ट्रक गरजता हुआ आगे बढ़ रहा है और पूरा पुल हिलने और झूलने लगा है। Bridge Constructor Studio आपके सबसे बेतुके इंजीनियरिंग आइडियाज़ को मज़ेदार फ़िज़िक्स पहेलियों के रूप में साकार करता है। एक मज़बूत ढाँचा बनाएँ, चाहे वह एक साधारण लकड़ी का पुल हो या स्टील का एक विशाल अजूबा, और फिर बस उम्मीद करें कि वह ढेर बनकर न ढहे।

हमें यह क्यों पसंद है : गेम में एक मज़ेदार तनाव मौजूद है। जब कोई गाड़ी आपके नए पुल को पार करना शुरू करेगी, तो आप अपनी आँखें मूँद लेना चाहेंगे, ख़ासकर तब जब ढाँचे और सपोर्ट लाल रंग में चमकने लगें, क्योंकि इसका मतलब है कि वे किसी भी पल टूट सकते हैं। जब कोई पुल टिका रह जाता है, तो आपको एक इंजीनियरिंग एक्सपर्ट जैसा महसूस होगा!

बच गए! हम सचमुच अपने नए बने पुल पर से कैम्पर वैन को सुरक्षित रूप से पार कराना चाहते थे!

सुझाव : बजट से ज़्यादा ख़र्च हो रहा है तो स्टील बीम्स की जगह लकड़ी का इस्तेमाल करके, ढाँचों की ऊँचाई कम करके या तारों व खंबों को छोटा करके देखें। आप अपने डिज़ाइन में जितनी ज़्यादा बचत करेंगे, आप हर लेवल का Golden Screw पुरस्कार जीतने के उतने ही क़रीब पहुँचते जाएँगे।

निर्माता से मिलें : ऑस्ट्रिया के ClockStone Studio ने लंबे समय से Bridge Constructor सीरीज़ को जारी रखा है, जिसमें Bridge Constructor Portal, Bridge Constructor: The Walking Dead और Bridge Constructor Stunts शामिल हैं। उन्होंने कल्पनाशील पज़लर LEGO Bricktales भी बनाया है।