संपादकों की ओर से

मेडिटेशन करना सीखें

ये ऐप्स आपको माइंडफ़ुलनेस का अभ्यास करने में मदद करते हैं।

इन ऐप्स के साथ मेडिटेशन के लिए समय निकालना एक सुकून भरा अनुभव बन जाता है।


Calm सैकड़ों मेडिटेशन ऑफ़र करता है, और इसकी Daily Calm सीरीज़ में हर दिन 10 मिनट का एक नया गाइडेड मेडिटेशन मिलता है ताकि आपको माइंडफ़ुलनेस के लिए नियमित समय निकालने में मदद मिले। यह सीरीज़ किसी चीज़ से ग़लत तरह का जुड़ाव, दुख से उबरने और शुक्रगुज़ारी महसूस करने जैसे विषयों पर ध्यान देती है।


Headspace के Today टैब पर अपने दिन की शुरुआत करने, दोपहर में ताज़गी लाने और रात को सुकून से सोने के लिए मेडिटेशन देखें। Shine कलेक्शन में ऐसे शिक्षकों के मेडिटेशन्स हैं जो हाशिए पर मौजूद समुदायों का समर्थन करने पर ध्यान दे रहे हैं।


जेनरेटिव म्यूज़िक ऐप Endel आपकी जगह और आपके ऐक्टिविटी के लेवल के हिसाब से उसी वक़्त एक कभी न ख़त्म होने वाला साउंडस्केप बनाता है। माइंडफ़ुलनेस के लिए ख़ास तौर पर डिज़ाइन किए गए साउंडस्केप्स के लिए Scenarios सेक्शन में जाएँ।


Open एक डिज़ाइन पर ध्यान देने वाला माइंडफ़ुलनेस स्टूडियो है जो कई तरह के मोड्स इस्तेमाल करता है। यह ऐप हर दिन एक अलग मेडिटेशन, ब्रीदिंग एक्सर्साइज़, मूवमेंट या साउंड क्लास दिखाता है। हमारी एक पसंदीदा क्लास है “Espresso Shot” जो तुरंत स्फूर्ति देती है।


Evolve ऐप ख़ास तौर पर LGBTQ+ समुदाय के लिए मानसिक स्वास्थ्य संबंधी संसाधन मुहैया कराता है – इसे थेरेपिस्ट्स के एक ग्लोबल नेटवर्क के सहयोग से बनाया गया है। ख़ुद से प्यार करने को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन किए गए इस ऐप के “Love yourself with pride” जैसे कई गाइडेड मेडिटेशन आज़माएँ।


Apple Design Award के फ़ाइनलिस्ट Meditate ऐप में सुंदर और चमकते हुए मंडल इसके मुख्य आकर्षण हैं। यह साधारण मेडिटेशन टाइमर और ट्रैकर रोज़ाना अभ्यास करने के लिए प्रेरित करने के लिए असरदार है, क्योंकि जब भी आप अपने मेडिटेशन के लक्ष्यों को पूरा करते हैं, तो इसके शानदार डिज़ाइन थोड़े-थोड़े बढ़ते रहते हैं।


इस इनसाइक्लोपीडिक मेडिटेशन ऐप में हर चीज़ के लिए एक सेशन है – तनाव कम करना, रिश्ते बनाना, अपनी देखभाल करना और ऐसे दूसरे कई विषय। आप Insight Timer के माइंडफ़ुलनेस विशेषज्ञों द्वारा आयोजित वर्कशॉप और लाइव इवेंट में भी शामिल हो सकते हैं।


अगर आप बेहतर नींद लेना चाहते हैं, चिंता पर क़ाबू पाना चाहते हैं या मुश्किल परिस्थितियों में मदद लेना चाहते हैं, तो Breethe ऐप के मेडिटेशन, विज़ुअलाइज़ेशन, हिप्नोथेरेपी सेशन और अफ़र्मेशन की ओर रुख करें।


कभी-कभी आपको बस एक टाइमर की ज़रूरत होती है। Zenitizer का इस्तेमाल में आसान डिज़ाइन आपके अगले मेडिटेशन सेशन को बेहतर बना देता है। अपने समय और जगह के हिसाब से प्रकृति या हवा जैसी आवाज़ें जोड़कर देखें, और किसी सेशन पर दोबारा जाने के लिए उसे रूटीन के तौर पर सेव करें।