हमारे पसंदीदा

ये बढ़िया सोशल ऐप्स आज़माएँ

अपनी पसंद का कॉन्टेंट बनाएँ, खोजें और शेयर करें।

क्या आप चुपचाप स्क्रोल करने वाले व्यक्ति हैं या एक उभरते हुए कॉन्टेंट क्रिएटर? या आप एक गेमर हैं जो मज़े करने वाले साथियों की तलाश में हैं? आप सोशल मीडिया का इस्तेमाल चाहे जैसे भी करते हों, यह ट्रेंड्स के साथ अपडेटेड रहने, अपना समुदाय ढूँढने और अपने आप को व्यक्त करने के लिए एक बेहतरीन जगह हो सकती है। ये हैं कुछ शानदार सोशल मीडिया ऐप्स जिन्हें आप अभी आज़मा सकते हैं।

इन सोशल मीडिया ऐप्स में अपनी पसंद के हिसाब से कॉन्टेंट खोजें, फिर अपनी पसंद की चीज़ें ज़्यादा देखने के लिए लाइक, शेयर, फ़ॉलो और सब्स्क्राइब करें।

मज़ेदार वीडियो, क्रिएटिव रेसिपीज़ और किसी चर्चित नई किताब के रिव्यू के लिए TikTok आज़माएँ। मनोरंजन के असीम विकल्प खोजने के लिए टैब में स्क्रोल करें या दूसरों के देखने के लिए अपने ख़ुद के छोटे वीडियो पोस्ट करें। दूसरी ओर, YouTube पर वीडियो कॉन्टेंट की एक विशाल ढेर है, जिसमें DIY सलाह से लेकर ब्यूटी व्लॉग और समाचार पर टिप्पणी तक सब कुछ शामिल है। क्या आपको संगीत पसंद है? नए कलाकारों को खोजने या अपने ख़ुद के ट्रैक शेयर करने के लिए SoundCloud पर जाएँ।

इन डिज़ाइन और फ़ोटोग्राफ़ी ऐप्स के साथ अपनी रचनात्मकता को बाहर लाएँ – ये आपके वीडियो और फ़ोटो को सोशल मीडिया के लिए बेहतर बनाने के लिए अच्छे टूल्स हैं।

Canva में ऐसे टेम्प्लेट्स की भरमार है जिन्हें अलग-अलग सोशल मीडिया प्लैटफ़ॉर्म के हिसाब से बनाया जा सकता है और जिन्हें कस्टमाइज़ करना भी बहुत आसान है। अपने पोस्ट्स को निजी टच देने के लिए रंगों में बदलाव करें, ऐनिमेशन जोड़ें और भी बहुत कुछ करें। कम्युनिटी के साथ फ़ोटो और वीडियो एडिटिंग के लिए VSCO पर जाएँ। ऐप के कस्टम फ़िल्टर्स देखें, फिर Discover टैब (ग्लोब आइकॉन) पर अन्य यूज़र्स के साथ शेयर करें और उनसे जुड़ें।

जानना चाहते हैं कि आपके पसंदीदा गेम के लीडरबोर्ड में सबसे ऊपर कौन है? क्या पता आप उन्हें चुनौती देना चाहें! साथी गेमर्स, दोस्तों और परिवार के साथ खेलने (या उनके ख़िलाफ़ खेलने) के लिए इन बेहतरीन ऐप्स से जुड़ें।

Roblox में अपने जानने वालों के साथ मज़ा करने के लिए उन्हें कनेक्शन के रूप में जोड़ें। अगर आप दोस्ताना मुक़ाबला करना चाहते हैं, तो Royal Match में हिस्सा लें, जहाँ आप एक टीम बना सकते हैं और टीम बैटल्स और टूर्नामेंट्स में हिस्सा ले सकते हैं या Candy Crush Saga में मैच-3 लेवल पूरे करके ग्लोबल लीडरबोर्ड पर ऊपर चढ़ सकते हैं।

इन ऐप्स में दोस्त बनाएँ और नए कनेक्शन जोड़ें, क्योंकि इन सभी में समुदाय ही सबसे अहम है।

इन ऐप्स में चैट करने के लिए अपने इलाके की आपके जैसी अभी माँ बनीं महिलाओं को ढूँढें, कॉफ़ी पर मिलने के लिए प्रोफ़ेशनल साथी ढूँढें और गेमर्स के साथ अपने अगले ऑनलाइन मिशन पर निकल पड़ें।