

उम्र रेटिंग
उम्र रेटिंग आपको यह निर्णय लेने में मदद करती हैं कि कोई ऐप आपके या आपके परिवार के लिए उपयुक्त है या नहीं। ये उम्र रेटिंग, “स्क्रीन टाइम” और “ख़रीदने के लिए पूछें” जैसे अभिभावकीय नियंत्रण के फ़ीचर्स के साथ काम करती हैं।
App Store पर किसी ऐप को प्रकाशित करने के लिए डेवलपर्स को यह बताना होगा कि उसमें किस तरह का संवेदनशील कॉन्टेंट है और वह कितनी बार दिखता है। इसके अलावा, उन्हें यह भी बताना होगा कि ऐप में ऐसे फ़ीचर्स हैं या नहीं जो ऐसा कॉन्टेंट दिखा सकते हैं, जैसे कि अप्रतिबंधित वेब ऐक्सेस या विज्ञापन। Apple इस जानकारी के आधार पर ऐप के लिए उम्र रेटिंग जनरेट करता है।
नीचे हर एक उम्र रेटिंग के बारे में और पढ़ें :
4+
ऐप में कोई आपत्तिजनक कॉन्टेंट नहीं है।
9+
ऐप में ऐसा कॉन्टेंट हो सकता है जो 9 वर्ष से कम उम्र के यूज़र्स के लिए उपयुक्त नहीं है और इसमें स्वास्थ्य या कल्याण के विषय, या लूट बॉक्स, कभी-कभी दिखने वाली कार्टून या कलात्मक हिंसा, बंदूकें या अन्य हथियार, अपशब्द या अशिष्ट हास्य, या वयस्क, सजेस्टिव, या डरावना या भय वाला कॉन्टेंट शामिल है।
13+
ऐप में ऐसा कॉन्टेंट हो सकता है जो 13 वर्ष से कम उम्र के यूज़र्स के लिए उपयुक्त नहीं है और इसमें कभी-कभी चिकित्सा या उपचार से जुड़ा कॉन्टेंट, शराब, तंबाकू या नशीले पदार्थों के उपयोग के संदर्भ, यौन कॉन्टेंट या नग्नता, वास्तविक हिंसा या नकली जुआ शामिल है। इसके अलावा इसमें बार-बार आने वाली प्रतियोगिताएँ, बंदूकें या अन्य हथियार, अपशब्द या अशिष्ट हास्य, डरावना या भय वाला कॉन्टेंट, या कार्टून या कलात्मक हिंसा भी शामिल है।
16+
ऐप में ऐसा कॉन्टेंट हो सकता है जो 16 वर्ष से कम उम्र के यूज़र्स के लिए उपयुक्त नहीं है और इसमें अप्रतिबंधित वेब ऐक्सेस; या बार-बार वयस्क या सजेस्टिव कॉन्टेंट, या चिकित्सा या उपचार से जुड़ा कॉन्टेंट शामिल है।
18+
ऐप में ऐसा कॉन्टेंट हो सकता है जो 18 वर्ष से कम उम्र के यूज़र्स के लिए उपयुक्त नहीं है और इसमें जुआ खेलने के मामले; या बार-बार नकली जुआ खेलने, शराब, तंबाकू या नशीले पदार्थों के उपयोग के संदर्भ, यौन कॉन्टेंट या नग्नता, या वास्तविक हिंसा शामिल है।
डेवलपर द्वारा असाइन की गई उम्र रेटिंग
कुछ मामलों में हो सकता है कि ऐप को ख़ास उम्र के लोगों के लिए बनाया गया हो या कोई ऐसी नीति हो सकती है जिसके मुताबिक़ सभी यूज़र्स को न्यूनतम आयु का होना आवश्यक है। इसे ध्यान में रखते हुए डेवलपर्स अपने ऐप को Apple की निर्धारित उम्र रेटिंग से अधिक वैश्विक उम्र रेटिंग दे सकते हैं।