एर विशाल टावर Chants of Sennaar के केंद्र में है और यह अनगिनत रहस्यों से भरा है – जिसमें एक ऐसी भाषा भी शामिल है जिसे आप (शुरुआत में) समझ नहीं पाएँगे। दर्जनों पिक्टोग्राफ़िक ग्लिफ़्स का अर्थ समझते हुए, संरचना के शीर्ष तक पहुँचने के लिए जटिल पहेलियाँ हल करें और निषिद्ध क्षेत्रों में चुपके से जाएँ। भित्ति चित्रों का अध्ययन करें, छिपकर बातचीत सुनें या लुका-छिपी का खेल भी खेलें; आपको पता भी नहीं चलेगा और आप एक नया शब्द सीख जाएँगे!
हमें यह क्यों पसंद है : उस ज़बरदस्त पल की वजह से जब आप ग्लिफ़्स के एक नए सेट को डिकोड करते हैं और अचानक आपको समझ में आने लगता है कि आपके आस-पास के लोग क्या कह रहे हैं। साथ ही एक ऐसे हीरो का होना भी हमें भाता है, जो युद्ध के बजाय बातचीत के ज़रिए सफलता हासिल करता है। यह एक बढ़िया और शानदार तरीक़ा है।
सुझाव : किसी ग्लिफ़ का सटीक मतलब समझने में परेशानी हो रही है? अपनी नोटबुक में सबसे सही लगने वाला अनुमान लिखें और बाद में ज़्यादा संदर्भ मिलने पर उसे ठीक कर लें। काफ़ी हद तक सही अनुमान लगाने पर, जैसे “vessel” बताने वाले रून के लिए “ship” लिखने पर आपको उसका अनुवाद अनलॉक करने में मदद मिलेगी।
निर्माता से मिलें : फ़्रेंच इंडी डेवलपर्स Julien Moya और Thomas Panuel ने Chants of Sennaar की काल्पनिक भाषाओं को बनाते समय 1960 के दशक की bandes dessinées कॉमिक्स, प्राचीन क्यूनिफ़ॉर्म और Viking futhark रून्स सहित कई स्रोतों से प्रेरणा ली।
