Goodnotes को लिखने के सहज अनुभव के कारण 2022 में वर्ष के सर्वश्रेष्ठ iPad ऐप का ख़िताब मिला था। इसके नवीनतम वर्शन में आपकी प्रोडक्टिविटी को बढ़ाने के लिए कई और भी बढ़िया फ़ंक्शन शामिल हैं।
हमें यह क्यों पसंद है : चाहे आप Apple Pencil का इस्तेमाल कर रहे हों या उँगली का, Goodnotes के स्वामित्व वाला वेक्टर इंक इंजन लिखने के अनुभव को आसान और सहज बनाता है। आप ऐप के शक्तिशाली AI का इस्तेमाल करके अपने नोट्स को ड्राफ़्ट, चार्ट और माइंड मैप में भी व्यवस्थित कर सकते हैं। इसका ऑडियो रिकॉर्डर न सिर्फ़ ट्रांसक्रिप्ट तैयार करता है, बल्कि मुख्य बिंदुओं को आसानी से संक्षेप में बता सकता है और मीटिंग के मिनट्स तैयार कर सकता है।
सुझाव : Whiteboard फ़ीचर का इस्तेमाल करके आइडिया लिखें व स्केच करें और आपको जगह के सीमित होने की फ़िक्र भी नहीं होगी। यह एक बार में 50 लोगों के साथ सहयोग करने की सुविधा भी देता है, ताकि आपकी पूरी टीम मिलकर विचार-मंथन कर सके और क्रिएटिव ड्राफ़्ट शेयर कर सके।

निर्माता से मिलें : जब Steven Chan विश्वविद्यालय में गणित की पढ़ाई कर रहे थे, तो चिह्न और फ़ॉर्मूले टाइप करने में मुश्किल होने की वजह से वे हमेशा अपने नोट्स हाथ से ही बनाते थे और इसकी वजह से चीज़ें अस्त-व्यस्त रहती थीं। जब iPad पहली बार लॉन्च हुआ, तो उन्होंने डिजिटल विकल्प की तलाश की, लेकिन उन्हें ज़्यादा सफलता नहीं मिली। तभी उन्होंने हाथ से लिखे नोट्स के लिए एक आसान ऐप बनाने पर ध्यान केंद्रित करने का फ़ैसला किया, जो बाद में Goodnotes बना।