पिछले App Store Awards में साल का सर्वश्रेष्ठ iPad ऐप का पुरस्कार जीतने वाला Goodnotes सिर्फ़ एक नोट लेने का टूल नहीं है – यह एक शक्तिशाली प्रोडक्टिविटी असिस्टेंट भी है। यहाँ चार ऐसे तरीक़े दिए गए हैं जिनसे यह ऐप काम और स्कूल में आपकी प्रोडक्टिविटी को बढ़ाने में मदद कर सकता है।

सब कुछ रिकॉर्ड करें
एक पर्सनल सेक्रेटरी की तरह Goodnotes मीटिंग और क्लास लेक्चर रिकॉर्ड करने, ट्रांसक्रिप्ट तैयार करने और रिव्यू के लिए AI से बना सारांश देकर आपकी मदद कर सकता है। आप AI असिस्टेंट से अपने नोट्स को विस्तारित, संक्षिप्त करने या ठीक करने को भी कह सकते हैं।
खाली जगह भरें
क्या आप क्लास या मीटिंग से मिली नई जानकारी को अपने मौजूदा नोट्स में जोड़ना चाहते हैं? Goodnotes में एक AI आधारित Generate Notes फ़ंक्शन है जो ज़रूरी जानकारी की पहचान करके आपके नोट्स को उसके अनुसार अपडेट कर सकता है।
चार्ट, फ़्लैश कार्ड और क्विज़ बनाएँ
अगर टेक्स्ट आपको उबाऊ लगता है, तो अपने नोट्स को विज़ुअलाइज़ करें! Goodnotes का AI आपके टेक्स्ट को माइंड मैप और चार्ट में बदल सकता है – और यह काम की तैयारी या कोर्स के रिव्यू में मदद करने के लिए फ़्लैश कार्ड और क्विज़ भी बना सकता है।

काम का बँटवारा करें
कोलैबोरेशन वाले प्रोजेक्ट्स के लिए नया शेयर किया जा सकने वाला Whiteboard हर टीम के सदस्य को फ़ीडबैक देने और अपने आइडिया लिखने या स्केच करने की सुविधा देता है। सुझाव : अपनी राय या टिप्पणी को स्टिकी नोट्स के रूप में दें और AI से उन्हें माइंड मैप में बदलने के लिए कहें। इस तरह आपके पास मीटिंग के मुख्य विषयों का एक स्पष्ट नज़रिया होगा जिसका इस्तेमाल आप सदस्यों के बीच काम का बँटवारा करने के लिए कर सकते हैं।

