हमारे मनपसंद गेम्स

Feed the Deep

एक तनाव भरे समुद्री अड्वेंचर में अँधेरी गहराइयाँ एक्स्प्लोर करें।

समुद्र के तल पर कोई बहुत बड़ी और भूखी चीज़ रहती है, और Feed the Deep में उसे सिर्फ़ आप ही खोज सकते हैं। एक प्रक्रिया के ज़रिए उत्पन्न पानी में गोता लगाएँ और अनजान गुफाओं, डरावने अवशेषों और तंतुओं वाले मॉन्स्टर्स के बीच Deep की तलाश करें। अगर इस दानव को खाना नहीं मिला, तो वह आपके शहर पर हमला कर देगा। प्रत्येक रन में खोजने के लिए नए रहस्य और सामना करने के लिए घातक खतरे हैं।

हमें यह क्यों पसंद है : यह बेहद गहरा है! एक अभियान में आप दुर्गम सुरंगों तक पहुंचने के लिए पोर्टेबल टेलीपोर्टर्स का उपयोग करेंगे, तो दूसरे में आप एक स्क्विड जैसे विशालकाय जीव को बम से उड़ाने के बाद छिपे हुए इलाक़ों में जा पहुँचेंगे। अपने लैंप की मंद रोशनी में भयावह गुफाओं की पड़ताल करते हुए आपको जोखिम और इनाम के बीच संतुलित साधना पड़ेगा। आप बड़े ख़ज़ानों के हक़दार बनेंगे, या पानी के नीचे क़ब्र के?

आपकी फ्लेयर गन कुछ दैत्यों को मार सकती है, लेकिन Deep तभी चैन से बैठेगा जब उसकी भयानक भूख शांत हो जाएगी। बाप रे!

सुझाव : गाइड लाइनों का उपयोग करें! रस्सी के ये बंडल्स पानी के नीचे के घुमावदार रास्तों से वापस लौटने का एक शानदार तरीक़ा हैं। वे एक महत्त्वपूर्ण स्पीड बूस्ट भी देते हैं, खासकर जब आपके पास ऑक्सीजन कम हो और आप फिर से सतह पर आने की जल्दी में हों।

निर्माता से मिलें : ऑस्ट्रेलियाई इंडी डेवलपर Luke Muscat ने ब्लॉकबस्टर गेम्स Fruit Ninja और Jetpack Joyride बनाने वाली टीम का नेतृत्व किया था, फिर 2022 में उन्होंने अपना स्वतंत्र काम शुरू किया। अपने शुरुआती दौर की याद में, Muscat ने Feed the Deep के भीतर Jetpack Joyride का एक खेलने योग्य प्रोटोटाइप छिपाया है।