वर्तमान में ढेरों AI ऐप्स मौजूद हैं, और नए AI ऐप्स लगातार आ रहे हैं। ऐसे में यह तय कर पाना मुश्किल हो सकता है कि कौन-सा ऐप किस काम के लिए ख़ास तौर पर अच्छा है। यहाँ हम अपने तीन पसंदीदा ऐप्स के बारे में बता रहे हैं कि वे औरों से किस तरह अलग हैं, और अब उनके बिना हमारा काम क्यों नहीं चलेगा।
ChatGPT
कॉपी, कोडिंग, विश्लेषण और चर्चा के लिए रचनात्मक और बहुमुखी प्रतिभा।
हमें यह क्यों पसंद है : ChatGPT वाक़ई सब कुछ कर लेता है। इस टूल की मदद से ईमेल लिखना या अपने हॉबी प्रोजेक्ट की वेबसाइट के लिए कोड लिखना बहुत आसान हो जाता है। अपने काम का या अपने यूटिलिटी बिल का विश्लेषण पाने के लिए दस्तावेज़ अपलोड करें, या ख़ुद का AI सहायक बनाने के लिए एक कस्टम GPT बनाएँ जो आपके व्यवसाय की ब्रांड वॉइस को जानता हो और आपकी अपनी शैली में क्रिएटिव कॉन्टेंट बनाने में आपकी मदद करे।
Perplexity
यह एक सटीक रिसर्च टूल है जो तेज़ खोजों और गहन विषय की पड़ताल, दोनों में आपकी मदद कर सकता है, और हमेशा अपने स्रोत क्वोट करता है।
हमें यह क्यों पसंद है: Perplexity विशेष रूप से तब उपयोगी होता है जब हम वेब पर भरोसा करने लायक़ जानकारी खोजना चाहते हैं। चाहे आप एक रिसर्च पेपर लिख रहे कोई छात्र हों, किसी लेख के लिए जानकारी की सत्यता की जाँच कर रहे पत्रकार हों या ख़बरों अथवा बाज़ार के रुझानों की तलाश कर रहे कोई रिसर्चर हों, इस ऐप द्वारा दिए गए स्रोतों की स्पष्ट सूची आपके काम में भरोसे और पारदर्शिता का एक नया स्तर जोड़ देती है।
Claude
यह सुव्यवस्थित, सहानुभूतिपूर्ण सहायक तरह-तरह के जटिल कामों और संवेदनशील विषयों में आपकी मदद करता है।
हमें यह क्यों पसंद है: Claude बड़े और सुस्पष्ट लेख लिखने के लिए, या बड़े दस्तावेज़ों के साथ काम करते समय विचार-विमर्श के लिए एक उम्दा साथी साबित होता है। इसकी सहज और स्पष्ट भाषा हमें दार्शनिक विचारों से लेकर वैज्ञानिक सिद्धांतों जैसी जटिल अवधारणाओं को भी समझने में मदद करती है, और संवेदनशील विषयों पर चर्चा करते समय सहजता देती है। Claude में कई उपयोगी इंटीग्रेशन्स भी मौजूद हैं, जैसे Notion, Google Drive और Gmail सहित कई लोकप्रिय ऐप्स के साथ बड़े क़रीने से जुड़ना।
हो सकता है कि ऐप प्रतिबंधों के कारण कुछ टाइटल्स दिखाई न दें।
