हमारे मनपसंद गेम्स

Ozymandias

बेहद उम्दा, लेकिन ऐक्सेसिबल स्ट्रैटजी।

ज़रूरी नहीं कि कोई बेहतरीन स्ट्रैटजी पेचीदा, धीमी और बहुत ज़्यादा समय खाने वाली हो। Ozymandias के डेवलपर The Secret Games के गेम्स इसका उदाहरण हैं। कांस्य युग की एक सभ्यता का नेतृत्व करते हुए उसे आगे ले के उनके गेम्स की उत्कृष्ट स्ट्रैटजी बड़ी आसान होती है।

हमें यह क्यों पसंद है : Ozymandias एक आसान स्ट्रैटजी गेम है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि इसमें कोई गहराई नहीं। गेमप्ले सीख लेने के बाद भी, आपको बारी-बारी से खेली जाने वाली लड़ाइयों में अपने राज्य का विस्तार करने के लिए ख़ासी मशक़्क़त करनी पड़ेगी। Ozymandias खेलना भले आसान लगे, लेकिन हमारा विश्वास करें, राज्य का विस्तार करने के दौरान अपनी अर्थव्यवस्था को पटरी पर बनाए रखना और युद्ध की तैयारी के लिए पर्याप्त संसाधन रखना, यह एक बेहद संतोषजनक गेमप्ले अनुभव है।

सभ्यता को मैनेज करने के मेरे तरीक़े देखो, मेरे दुश्मन। तुम्हें निराशा ही हाथ लगेगी!

सुझाव : पहले से योजना बनाएँ। ज़्यादातर परिस्थितियों में, अपनी सभ्यता का विस्तार करना, तकनीकी तरक़्क़ी में निवेश करना और एक मज़बूत सेना खड़ी करना, आप यह सब एक साथ नहीं कर पाएँगे। हर राउंड में यह देखने के लिए समय निकालें कि आपके सबसे नज़दीकी पड़ोसियों ने क्या किया है, और उसके अनुसार काम करें। अपनी सभ्यता के गुणधर्मों और ताक़तों को ध्यान में रखें, चाहे वह सैन्य शक्ति हो, प्रशासन का ज्ञान हो, व्यापारिक सूझबूझ हो या कुछ और, और उसी दिशा में विकास करें।

निर्माता से मिलें : Ozymandias को The Secret Games Company ने बनाया है, जो लंदन में Jeremy Hogan द्वारा 2012 में स्थापित एक छोटी इंडी डेवलपर कंपनी है। Hogan ने 2014 में अपना बोर्ड गेम Dreaming Spires भी पब्लिश किया है, जिसमें खिलाड़ियों को ऑक्सफ़र्ड यूनिवर्सिटी के कॉलेजेस में से एक को पिछली सदियों से मैनेज करने का काम सौंपा जाता है।