चाहे प्रज़ेंटेशन देना हो, व्याकरण जाँचना हो या कहानी सुनाना हो, दुनिया भर के शिक्षक ChatGPT को कक्षा में शामिल करने के रचनात्मक और सार्थक तरीक़े खोज रहे हैं।
हमने विभिन्न देशों और आयु-वर्गों के शिक्षकों से बात की। ये सभी शिक्षक शिक्षा देने और शिक्षा ग्रहण करने के लिए Apple की टेक्नॉलजी का इस्तेमाल करने में माहिर हैं। हमने उनसे जाना कि वे इस AI चैटबॉट की मदद से मौखिक परीक्षाओं की तैयारी से लेकर अपने होमवर्क पर फ़ीडबैक पाने तक, छात्रों के लिए कैसे कई काम आसान बना रहे हैं। यह है उनका अनुभव।

वॉइस चैट के साथ प्रज़ेंटेशन का अभ्यास करें
ChatGPT के वॉइस चैट फ़ीचर के साथ विद्यार्थी बिना श्रोताओं के, अकेले ही प्रज़ेंटेशन या मौखिक परीक्षाओं का अभ्यास कर सकते हैं, जिसके साथ उन्हें रियल-टाइम फ़ीडबैक मिलता है। यूके के एक शिक्षक Tom Wade अपने 14 वर्षीय छात्रों की कक्षा को प्रोत्साहित करते हैं कि वे अपने प्रज़ेंटेशन पहले AI के साथ परखें। उनके मुताबिक़, “यह कई विद्यार्थियों को लोगों के सामने बोलने का आत्मविश्वास देता है और उन्हें यह पता लगाने में मदद करता है कि उनके तर्कों में या प्रज़ेंटेशन के शब्दों में कहाँ सुधार की गुंजाइश है।”

सुझाव : ChatGPT को बताएँ कि उसे क्या भूमिका निभानी है, जैसे एक शिक्षक की या ख़ामियाँ निकालने वाले एक क्लासमेट की। उससे कहें कि वह आपकी बोलने की गति, उच्चारण और कॉन्टेंट पर फ़ोकस करे और सुधार के सुझाव दे।
यह कैसे काम करता है : स्क्रीन पर नीचे दाईं ओर गोल बटन पर टैप करके वॉइस चैट सक्रिय करें, और शुरू हो जाएँ।
पढ़ाई के लिए एक निजी प्रशिक्षक बनाएँ
Angelo Dalessandri इटली के एक शिक्षक हैं जिन्होंने अपने 16 से 19 वर्ष की आयु के छात्रों के लिए “Lucius Evelius” नामक एक कस्टम GPT बनाया है। यह GPT प्राचीन रोम का एक काल्पनिक चरित्र है और छात्र उससे पूछ सकते हैं कि रोमन लोग कैसे रहते थे और उनके कानून कैसे काम करते थे। छात्रों को ऐतिहासिक स्रोतों से लिए गए तथ्यों के आधार पर जवाब मिलते हैं। Dalessandri कहते हैं, “तथ्यों को महज़ याद रखने से आगे बढ़कर, यह AI छात्रों को इतिहास के बारे में बात करने और सोचने के लिए प्रोत्साहित करता है।” वे अपने छात्रों को एक कस्टम GPT के माध्यम से डिजिटल ट्यूशन भी देते हैं जो जीव विज्ञान और रसायन विज्ञान के बारे में उनके सवालों के जवाब देता है।

सुझाव : आप किसी फ़िज़िक्स, शब्दावली, भूगर्भ शास्त्र आदि भी विषय के लिए ख़ुद का GPT बना सकते हैं।
यह कैसे काम करता है : एक चैट शुरू करें, फिर वर्कशीट्स, प्रज़ेंटेशन्स आदि सामग्री अपलोड करें। अपना आयु-वर्ग और सीखने के लक्ष्यों जैसे महत्त्वपूर्ण विवरण जोड़ें, और AI के उत्तरों को बेहतर बनाने में मदद के लिए फ़ीडबैक दें। यह सब एक ही चैट थ्रेड में करें। इससे ChatGPT सीखेगा और समय के साथ ज़्यादा प्रासंगिक जवाब देगा।
इमेज जनरेशन के साथ देखकर सीखें
ChatGPT तस्वीरें जेनरेट कर सकता है, जो रचनात्मक कार्यों के लिए, और अगर आप कॉन्टेंट देखकर बेहतर सीख सकते हों, तो उसके लिए आदर्श है। यूके के एक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक, Jacob Woolcock, अपने छात्रों द्वारा बनाई ड्रॉइंग्स को वर्चुअल तस्वीरों में बदलने के लिए इस चैटबॉट का उपयोग करते हैं। उनके 6 साल के छात्रों को अपनी रचनाओं को जीवंत होते देखना बहुत पसंद है। यह मजेदार और प्रेरक है, और उन्हें ड्रॉ करते रहने के लिए प्रोत्साहित करता है।
जर्मनी की एक वोकेशनल शिक्षिका, जूलिया वियालोन,Julia Vialon अपनी कक्षाओं में लगभग 18 वर्ष की आयु के छात्रों के लिए इमेज जनरेशन का उपयोग करती हैं। ये छात्र दिवंगत लेखकों या साहित्यिक पात्रों के चित्र बनाते हैं, और फिर विश्लेषण करते हैं कि ये चित्र उस टाइम पीरियड और टेक्स्ट से मेल खाते हैं या नहीं।

सुझाव : इमेज प्रॉम्प्ट में पूरे विवरण दें ताकि ChatGPT को पता चले कि वास्तव में क्या बनाना है। उसके रूप और स्टाइल का वर्णन करें, साथ ही यह भी बताएँ कि उस तस्वीर में क्या नहीं होना चाहिए।
यह कैसे काम करता है : नीचे बाईं ओर “+” आइकन पर टैप करें, फिर “Create image” पर टैप करें। आप अपना प्रॉम्प्ट लिख सकते हैं या अपनी ड्रॉइंग की तस्वीर लेकर उसे भी डाल सकते हैं।
लाइव फ़ीडबैक के लिए अपनी स्क्रीन शेयर करें
ChatGPT में स्क्रीन-शेयरिंग के ज़रिए छात्र अपनी ड्रॉइंग, ग्राफ़ या टेक्स्ट पर तुरंत फ़ीडबैक पा सकते हैं। जर्मन शिक्षक Björn Braun अपनी गणित की कक्षाओं में 16 वर्षीय छात्रों को टैबलेट पर परवलय बनाने के लिए कहते हैं और ChatGPT उसके विभिन्न पहलुओं की सटीकता की लाइव जाँच करता है। ChatGPT Plus सब्स्क्रिप्शन के साथ उपलब्ध यह टूल निबंधों के लिए भी लाइव फ़ीडबैक देता है, जैसे, “यह वाक्य स्पष्ट नहीं है, क्यों न इसे दूसरे शब्दों में लिखा जाए?” ये फ़ीडबैक छात्रों को अपने काम में बेहतरी लाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, जब वह काम उनके दिमाग़ में ताज़ा होता है। यह शिक्षक की जगह नहीं लेता, लेकिन यह स्वतंत्र रूप से बेहतरी लाने के लिए एक बेहतरीन सपोर्ट देता है।

सुझाव : ड्रॉइंग्स और समीकरणों के लिए ज़्यादा जगह पाने के लिए अपने iPad को लैंडस्केप मोड रखें, और शांत वातावरण में काम करें ताकि ChatGPT आपको स्पष्ट रूप से सुन सके। विशिष्ट फ़ीडबैक के लिए भी ज़रूर पूछें, जैसे, आपके तर्कों या प्रस्तुति पर, या आपके समाधान की स्पष्टता पर।
यह कैसे काम करता है : नीचे दाईं ओर गोल बटन पर टैप करें और वॉइस चैट सक्रिय करें। फिर तीन बिंदुओं वाले आइकन पर टैप करें और “Share screen” चुनें। Start Broadcast पर टैप करें और अपने नोट्स या किसी और ऐप पर स्विच करके ChatGPT से लाइव फ़ीडबैक पाएँ।

ये बेहतरीन तरीक़े आज़माएँ
फ़्रांस की एक शिक्षिका Elodie Thedenat-Clivier के छात्र 15 से 18 वर्ष की आयु के हैं। वे सलाह देती हैं कि छात्रों को AI का उपयोग करने के लिए कुछ बेहतरीन तरीक़े सिखाए जाएँ। यहाँ उनके कुछ उम्दा टिप्स दिए गए हैं।
क्या करें
क्या न करें