चाहे आपको अपने जल्दबाज़ी में लिखे नोट्स को पढ़ने लायक बनाना हो या स्टडी गाइड, फ़्लैश कार्ड बनाने हों या क्विज़, नवीनतम AI चैटबॉट्स बेहतर ढंग से पढ़ाई करने में आपकी मदद कर सकते हैं।
सही AI चैटबॉट नहीं चुन पा रहे हैं? ChatGPT, Claude, Microsoft Copilot और Google Gemini, सभी अच्छे हैं, लेकिन यहाँ हम हर एक की अलग-अलग ख़ूबियाँ बता रहे हैं।

पढ़ाई का परफ़ेक्ट शेड्यूल बनाएँ
बुनियादी कौशल : चारों चैटबॉट्स आपको पर्सनलाइज़्ड स्टडी शेड्यूल बनाने में मदद कर सकते हैं। अपनी वर्तमान क्लासेज़ का साप्ताहिक शेड्यूल अपलोड करें और ऐप से एक कस्टमाइज़्ड स्टडी प्लान बनाने को कहें जिसमें सप्ताहांत और गुरुवार की रात को छुट्टी हो। ऐप्स सुझाव देंगे कि होमवर्क और प्रोजेक्ट्स पर काम कब शुरू करना है और परीक्षा के लिए पढ़ाई पर ज़्यादा ध्यान कब से देना है।
ख़ास ख़ूबी : Gemini आपके कस्टम स्टडी प्लान को सीधे आपके Google कैलेंडर में डाल सकता है। ChatGPT आपको पुश नोटिफ़िकेशन रिमाइंडर्स भेज सकता है।
आवश्यकताएँ : Gemini को अपने Google Calendar से कनेक्ट करने के लिए सेटिंग्ज़ में Apps बटन पर टैप करें और Google Workspace इंटीग्रेशन को चालू करें। o3 और o4-मिनी मॉडल्स का उपयोग करते समय ChatGPT पुश नोटिफ़िकेशन्स को चालू करता है।
सैंपल प्रॉम्प्ट : अपना क्लास शेड्यूल अपलोड करें, फिर लिखें, “Make a customised study plan that lets me take weekends off, prepares me for tests and tells me when to get started on homework.” फिर, Gemini को बताएँ, “Add this schedule to my Google calendar,” या ChatGPT को बताएँ, “Send me automatic reminders.”
इंटरैक्टिव रिविज़न कार्ड्स बनाएँ
बुनियादी कौशल : अपनी क्लास के नोट्स से कस्टम रिविज़न कार्ड्स बनाएँ जिन्हें आप अपने वेब ब्राउज़र एक्स्पोर्ट करके देख सकते हैं। देशों की राजधानियाँ या आवर्त सारणी के तत्त्व जैसी सामान्य जानकारी मन में पक्की करना चाहते हैं? ऐप्स को तुरंत वह जानकारी जनरेट करने के लिए कहें।
ख़ास ख़ूबी : Claude एक शानदार इंटरैक्टिव विकल्प देता है। उदाहरण के लिए, ऐनॉटमी और फ़िज़ियोलॉजी पर अपने नोट्स शेयर करें। तब Claude एक मिनी ऐप बनाएगा जिसे Artifact कहते हैं। उसे आप टैप करके देख सकते हैं।
आवश्यकताएँ : Claude की सेटिंग्ज़ में, Tools पर टैप करें और Artifacts को चालू करें।
सैंपल प्रॉम्प्ट : “Create interactive flash cards based on the notes I uploaded.”
अपना ज्ञान टेस्ट करें
बुनियादी कौशल : अपने नोट्स के आधार पर एक बहुविकल्पीय क्विज़ बनाएँ।
ख़ास ख़ूबी : Copilot इंटरैक्टिव क्विज़ बनाता है जिसमें सही जवाब चुनने के लिए आपको टैप करना होता है। आपको आपका स्कोर भी बताया जाएगा। आप अपने दिए किसी ग़लत जवाब के बारे में पूछ सकते हैं, और केवल किसी विशिष्ट विषय पर केंद्रित एक और टेस्ट का अनुरोध भी कर सकते हैं।
आवश्यकताएँ : अपनी चैट को पेज पर सबसे नीचे स्थित “Quick response” मोड में ले आएँ।
सैंपल प्रॉम्प्ट : “Create a quiz on Henry VIII.”

हाथ से लिखे नोट्स को कन्वर्ट करें
बुनियादी कौशल : हाथ से लिखे नोट्स की तस्वीर लेकर उन्हें टेक्स्ट में बदलें।
ख़ास ख़ूबी : हालाँकि डिजिटल नोटबुक्स Goodnotes और Notability चैटबॉट्स नहीं हैं, लेकिन वे लिखावट को कैप्चर और कन्वर्ट करने का एक सुविधाजनक तरीक़ा हैं, ख़ासकर Apple Pencil के साथ iPad पर। Goodnotes में, Lasso चुनें, अपनी लिखावट को घेरें और उस पर टैप करके टेक्स्ट में बदलने का विकल्प देखें। Notability में, आप Handwriting Conversion फ़ीचर को मुख्य मेनू में ऐक्सेस कर सकते हैं।
आवश्यकताएँ : असीमित रूपांतरण के लिए आपको Goodnotes और Notability के सब्स्क्रिप्शन की आवश्यकता होगी।