क्या आपने कभी जोश में आकर “अगले सोमवार” से सोच-समझकर खाने का संकल्प लिया है, लेकिन जब वह वक़्त आया, तो प्रेरणा कहीं ग़ायब थी? अब आप Fitatu के साथ जोश में लिए गए संकल्प को पूरा भी कर सकेंगे। यह आपको सेहतमंद रखने के लिए बनाया गया एक स्मार्ट ऐप है, जिसकी मदद से आप पहले से योजना बनाकर एक ऐसा स्वास्थ्यवर्धक मील प्लान बना सकेंगे, जिस पर आप डटे रहना चाहेंगे।
हमें यह क्यों पसंद है : यहाँ चुनने के लिए ढेर सारी रेसिपीज़ हैं! Recipes टैब को दिन के अलग-अलग वक़्त के आधार पर बाँटा गया है और हर एक वक़्त के लिए आहार के सुझाव दिए गए हैं, जिनमें Fitatu कम्यूनिटी की ओर से सुझाए गए स्नैक्स और व्यंजन भी शामिल हैं। यहाँ आपको स्ट्रॉबेरी माचा लाटे, लेंटिल और टमेटो कोकोनट सूप जैसी ढेरों रेसिपीज़ मिलेंगी, वो भी बेहद ललचाने वाली फ़ोटोज़ के साथ। आप चाहें तो कोई रेसिपी फ़ौरन तैयार कर सकते हैं या उसे Favourites में सेव करके उस पर बाद में ग़ौर कर सकते हैं या फिर Meal Plan टैब पर जाकर आने वाले दिनों और हफ़्तों के लिए अपना मील प्लान तैयार कर सकते हैं।

सुझाव : क्या आपको अपने व्यंजन की सामग्री के बारे में और जानकारी चाहिए? Meal Plan टैब के AI कैलोरी एस्टिमेशन टूल (यह सुविधा केवल Premium+AI सब्स्क्राइबर्स के लिए उपलब्ध है) की मदद से बस उस व्यंजन की एक फ़ोटो लें, और आपको उसकी कुल कैलोरी और पोषक तत्त्वों की विस्तृत जानकारी दिखाई जाएगी।
निर्माता से मिलें : Fitatu का नाम उसकी पेरेंट कंपनी से लिया गया है, जो पोलैंड के पोज़नेन शहर में स्थित है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए बनाया गया ऐप, Vitalia भी इसी कंपनी की देन है।