हमारे मनपसंद गेम्स

Cornhole Hero

पिक्सल-पावर वाले इस गेम में सही निशाने लगाएँ।

धीरे से उछालें। एक सीधा तेज़ शॉट जमाएँ। वर्चुअल बीन बैग्स को मनचाहे तरीक़े से फेंकें। Cornhole Hero में बस उन्हें होल में पहुँचना चाहिए! इस लोकप्रिय, मनोरंजन भरे खेल के रेट्रो स्टाइल वर्शन में निशाना साधने और बड़ा स्कोर बनाने में आपको मज़ा आ जाएगा।

हमें यह क्यों पसंद है : इसकी अनोखी स्ट्रैटजी हमें भा गई। फ़िज़िक्स के नियमों का इस्तेमाल करते हुए आप बेहतरीन ट्रिक्स को अंजाम दे सकते हैं, जैसे बैग्स को स्लाइड करके होल में डालना, एक बैग को बैकस्टॉप के तौर पर इस्तेमाल करके उसके सहारे दूसरे को होल में पहुँचाना, या स्विशेज़ करना, यानी बोर्ड को छुए बिना बैग्स को सीधे ही अंदर डालना। आपका अवतार भी बेहद मज़ेदार प्रतिक्रियाएँ देता है, जैसे हवा में मुट्ठी लहराना या निराश होकर ज़मीन पर ढेर हो जाना, जिनसे हर राउंड का मज़ा और बढ़ जाता है।

पुरानी स्टाइल के ग्राफ़िक्स और साउंड इफ़ेक्ट्स इसे एक रेट्रो अंदाज़ देते हैं।

सुझाव : Balloons मोड में, बैग्स को हाथ ऊपर करके फेंकने के बजाए उन्हें हल्के से उछालने पर आप बेहतर नतीजे पा सकते हैं। हल्के से उछाले गए बैग्स आस-पास के ग़ुब्बारों से टकराते हैं और एक ही शॉट में कई को मार गिराते हैं, जबकि ज़ोर से, सीधे फेंके गए बैग्स अक्सर एक लक्ष्य से टकराकर बिना किसी और लक्ष्य को छुए उछलकर दूर चला जाता है।

निर्माता से मिलें : 2005 में स्थापित, नॉर्थ कैरोलाइना स्थित Pixeljam को अंतरिक्ष अड्वेंचर Last Horizon जैसे लो-फ़ाई गेम्स के लिए जाना जाता है। इस स्टूडियो के सह-संस्थापक Miles Tilmann और Richard Grillotti को एक रेस्तराँ में टीवी पर एक प्रोफ़ेशनल कॉर्नहोल मैच देखने के बाद Cornhole Hero को बनाने का विचार सूझा।