क्या आपको हर रोज़ ढेर सारे इवेंट, अपॉइन्टमेंट और आदतों का हिसाब रखने में मुश्किल होती है? Joi एक ऐसा सरल ऐप है, जिसे आप अपने पूरे 24 घंटों को व्यवस्थित करने का ज़िम्मा देकर अपनी ज़िंदगी को बेहद आसान बना सकते हैं।
हमें यह क्यों पसंद है : इसके सादा और सरल डिज़ाइन के चलते किसी व्यस्त दिन को लेकर आपका तनाव काफ़ी कम हो जाता है। इस ऐप को अपने कैलेंडर और रिमाइंडर के साथ सिंक करके सब कुछ एक जगह पर रखें, ताकि आप जब चाहें एक नज़र में पूरा दिन देख सकें और अपने कामों को एक-एक करके आसानी से निपटा सकें।

सुझाव : हर दिन पर जाकर नीचे की ओर स्वाइप करने से आपको बचे हुए इवेंट, टास्क और आदतों का एक मददगार सारांश दिखाई देगा। अपनी Home Screen पर इसका विजेट लगाकर आप Joi ऐप खोले बिना ही ज़रूरी जानकारी देख सकते हैं, जिससे आपको अपने दिन पर और भी ज़्यादा फ़ोकस करने में मदद मिलती है।
निर्माता से मिलें : Alexey Sekachov, WeTransfer में सीनियर प्रोडक्ट डिज़ाइनर के पद पर काम किया करते थे। Joi के अलावा उन्होंने आदतों को ट्रैक करने वाला ऐप Haptic और एक शब्दावली फ़्लैशकार्ड ऐप Oppie भी तैयार किया है।