क्या आप बिना ट्राइपॉड की मदद के अपने iPhone से कलकल करते झरनों और सपनीले नाइटस्केप्स को शूट करना चाहते हैं? ReeHeld की मदद से सिर्फ़ हाथ में पकड़े हुए भी 30 सेकंड तक के लंबे एक्स्पोज़र कैप्चर करें, वो भी बेहतरीन स्पष्टता के साथ। अड्वांस्ड AI स्टैबिलाइज़ेशन और Apple के Neural Engine का इस्तेमाल करने वाले इस ऐप की मदद से, अब हर रोज़ स्थिर और प्रोफ़ेशनल लेवल के शॉट्स लेना मुमकिन है।
हमें यह क्यों पसंद है : इसकी मदद से आप किसी काम को बख़ूबी अंजाम दे सकते हैं। एक्स्पोज़र डायल को स्वाइप करके 1 से लेकर 30 सेकंड तक कोई भी शटर स्पीड चुनें, शॉट को अपने फ़्रेम में लाएँ और शूटिंग शुरू करें और बाक़ी का काम ReeHeld के शक्तिशाली इन-ऐप स्टैबिलाइज़ेशन पर छोड़ दें। यह आसान, केंद्रित और बेहद असरदार है।

सुझाव : बेहतरीन नतीजों के लिए Smart Indicator का इस्तेमाल करें। हरे और सफ़ेद क्रॉसहेयर जितने ज़्यादा सटीक अलाइन होंगे, आपका लॉन्ग एक्स्पोज़र उतना ही शार्प आएगा। यह मामूली-सी तरकीब भी बड़े असरदार नतीजे दे सकती है। क्या आपको और कंट्रोल चाहिए? ज़्यादा स्थिरता के लिए तीन सेकंड का शटर डीले चालू करें।
निर्माता से मिलें : Salvatore De Angelis और Giosuè Salomone की मुलाक़ात हाई स्कूल में हुई थी, लेकिन फ़ोटोग्राफ़ी के लिए साझा जुनून को उन्होंने यूनिवर्सिटी के बाद मिलकर आकार दिया और तब उन्होंने iPhone पर मोबाइल फ़ोटोग्राफ़ी की सीमाओं को चुनौती देते हुए, अपना पहला iOS कैमरा ऐप Reeflex बनाया। साथ मिलकर उन्होंने लॉन्ग एक्स्पोज़र और टाइम-लैप्स के लिए भी ReeXpose और ReeLapse जैसे ऐप्स डेवलप किए हैं और साथ ही फ़ोटो ऑर्गनाइज़र SwAipe भी तैयार किया है।