Tensei में आप चाहे जितना ऊपर जा सकते हैं। एक स्वतंत्र गोले को नियंत्रित करें और हवा में मँडराते शांत बग़ीचों से होते हुए से ऊपर की ओर बढ़ें। हर सौम्य उछाल के साथ एक खरगोश, पक्षी या मछली में बदलें। एक तैरते टापू से दूसरे तक पहुँचने के लिए आपको तीन छलाँगें मिलेंगी। नहीं पहुँच सके, तो आप वापस धरती पर आ गिरेंगे।
हमें यह क्यों पसंद है : यहाँ आपको पुरसुकून ऐक्शन और शांत एक्स्प्लोरेशन का एक बेहद उम्दा मिश्रण मिलता है। अगले उड़ते टापू तक जैसे-तैसे पहुंच पाना बड़ा रोमांचक महसूस होता है, जबकि बहते पानी में रोल होकर कुछ आराम पाना बड़ा ही सुखदायक लगता है। आराम से खेलें, ऋतुओं को बदलते हुए देखें, और ज्ञान प्राप्त करने के लिए 10,000 मीटर या उससे ऊपर तक चढ़ें।
सुझाव : अगर आप गिरने वाले हैं, तो ख़ुद को सँभालने के लिए hover बटन को टच-ऐंड-होल्ड करें और मँडराएँ। मँडराने से नीचे जाना थम जाता है और आपको धीरे-धीरे अगली तैरती चट्टान तक पहुँचने का मौक़ा मिल सकता है।
निर्माता से मिलें : ओसाका स्थित Neuron Age ने Nintendo, Square Enix और Capcom सहित जापान की कुछ सबसे बड़ी गेम कंपनियों के साथ काम किया है। उनके इंडी डिवीजन, Project Pegasus, ने Tensei को डेवलप करने के दौरान इस लुढ़कते गोले को एक प्लेसहोल्डर के तौर पर इस्तेमाल किया था, लेकिन उन्हें यह काला बॉल इस क़दर भा गया कि उन्होंने इसे गेम में ही रख लिया।
