अपनी तस्वीरों की शार्पनेस बढ़ाएँ, अनावश्यक चीज़ें हटाएँ या किसी तस्वीर को वीडियो में बदल दें। PhotoDirector के ऑल-इन-वन फ़िल्टर्स, स्पेशल इफ़ेक्ट्स और AI टूल्स के कलेक्शन के साथ, आप हर तस्वीर को सबसे अलग बना सकते हैं।
हमें यह क्यों पसंद है : सामान्य फ़िल्टर्स जोड़ने से लेकर सटीक टच-अप्स तक, हम बेहद रचनात्मक एडिटिंग कर सकते हैं। अगर आपके पास मैन्युअल एडिटिंग के लिए समय नहीं है, तो Quick Actions का उपयोग करके तस्वीर को तेज़ी से बेहतर बनाने के लिए magic wand के चिह्न पर टैप करें।

सुझाव : अधिक उन्नत फ़ीचर्स के लिए AI Magic Studio पर जाएँ। एक सेल्फी अपलोड करें और AI Hairstyle की मदद से देखें कि आप फ्रिंज या गुलाबी बालों के साथ कैसे दिखेंगे। या किसी फ़ोटो एलिमेंट को बदलने के लिए उस पर ब्रश करें, एक टेक्स्ट प्रॉम्प्ट लिखें और AI Replace के साथ, उदाहरण के लिए, उस तकिये को एक फ़ैशन मैगज़ीन में बदल दें।
निर्माता से मिलें : ताइवान में स्थित CyberLink ने PowerDirector, Vivid Glam और MyEdit जैसे लोकप्रिय ऐप्स डेवलप किए हैं।