इस इंटरैक्टिव लघुकथा में किसी प्रियजन के बिछड़ने के दुख के साथ ज़िंदगी जीने को एक्स्प्लोर किया गया है। इसमें स्वाइप करते हुए आप एक वुडवर्कर को फ़ॉलो करेंगे जो ग़म में डूबा हुआ अपने रोज़मर्रा के काम कर रहा है।
हमें यह क्यों पसंद है : Pine के ख़ूबसूरत, हाथ से ड्रॉ किए ऐनिमेशन्स और उम्दा संगीत के कॉम्बिनेशन के साथ आप इसके शब्दहीन, ग़मज़दा सफ़र का मानो एक हिस्सा ही बन जाते हैं। यह गेम खेलने पर आपको एक सीधी-सादी, लेकिन ख़ूबसूरत और बाँधे रखने वाली कहानी मिलेगी।

सुझाव : Pine के कुछ सबसे मर्मस्पर्शी प्रसंग लकड़ी का काम करने के दौरान सामने आते हैं, जब इसका प्रमुख पात्र अपने बिछड़े जीवनसाथी को याद करता है। अगर आपको काम करने के लिए लकड़ी का सही हिस्सा न मिल रहा हो, तो लकड़ी पर पड़ी परछाईं पर ध्यान देकर देखें कि आप कहाँ काटकर प्रगति कर सकते हैं।
निर्माता से मिलें : Pine के डेवलपर हैं Made Up Games, और इसे iOS पर पब्लिशर Fellow Traveller ने रिलीज़ किया है। स्टूडियो Made Up Games ब्रूकलिन, न्यू यॉर्क में स्थित है और इसकी स्थापना Pine के आर्ट पर काम करने वाले Tom Booth और प्रोग्रामिंग का नेतृत्व करने वाली Najati Imam ने मिलकर की थी।