जब अपने iPhone या iPad को मनचाहा रूप देने की बात आती है, तो सबसे पहले आपके दिमाग़ में शायद एक केस लगाने का विचार आता होगा। लेकिन iScreen के साथ आप डिस्प्ले पर मौजूद चीज़ों के साथ भी रचनात्मक हो सकते हैं।
हमें यह क्यों पसंद है : काम के टूल्स को अपने डिवाइस पर विजेट के रूप में जोड़ना हमें बड़ा अच्छा लगा! बस अपना पसंदीदा विजेट चुनें और मौसम की जानकारी, बैटरी के प्रतिशत, अपने मनपसंद कोट्स और भी बहुत कुछ सीधे अपनी लॉक स्क्रीन पर ले आएँ।
सुझाव : रात के खाने में क्या बनाना है या कल क्या पहनना है, ये झंझट भरे फ़ैसले “Quick decisions” विजेट पर छोड़ दें और सिरदर्द से बचें।
निर्माता से मिलें : iScreen को यूटिलिटी ऐप के विशेषज्ञ Xiamen Shenzhuo Information Technology ने बनाया है, जिसे Mininote, Deyan और LightTime के लिए भी जाना जाता है।
