हमारे मनपसंद गेम्स

Hissy Fit

एक साँप बनकर तबाही मचाएँ!

Hissy Fit क्लासिक स्नेक गेम्स को एक प्यारे नए रूप में पेश करता है, जहाँ आप साँप जैसे प्राणियों को कंट्रोल करते हुए मज़ेदार, खिलौनों जैसे माहौल में तबाही मचाते हैं। परेशान करते खिलौनों को धमाके के साथ उड़ा दें. बीच-बीच में आने वाली ज़ॉम्बियों की भीड़ से बचें और रेंगते हुए लीडरबोर्ड्स पर आगे बढ़ें।

हमें यह क्यों पसंद है : इसका कस्टमाइज़ेशन हमें बेहद पसंद आया! बड़े पैमाने पर तबाही मचाकर Gems और Coins इकट्ठा करें और अपने किरदारों के लिए हैट्स और सनग्लासेज़ जैसे स्टाइलिश ऐक्सेसरीज़ अनलॉक करें। वे Gold Aviator गॉगल्स Chumley पर ख़ूब फबेंगे! Level Builder के साथ किसी लेवल को मनमाफ़िक़ कस्टमाइज़ किया जा सकता है, जहाँ हम खिलौनों, बाधाओं और ख़तरों को गेम की विशाल प्ले मैट पर ड्रैग-ऐंड-ड्रॉप कर सकते हैं। लेवल अपनी मरज़ी के मुताबिक़ बन जाने पर उसे शेयर भी किया जा सकता है!

ख़तरनाक चिकन सी स्नेक दुश्मनों पर क़हर बरपाता है!

सुझाव : हर एक किरदार की अपनी एक ख़ास क्षमता होती है, इसलिए एक स्ट्रैटजी बनाकर चुनें। जैसे, विस्फ़ोटक अंडों के ज़रिए अधिकतम नुकसान पहुँचाने वाला चिकन स्नेक Nugget बख़्तरबंद मिलिटरी टार्गेट्स के ख़िलाफ़ बड़ा असरदार साबित होता है। वहीं, गेम के शीर्षकधारी Hissy की Squeeze Ability विशालकाय खिलौनों को ध्वस्त कर देती है।

निर्माता से मिलें : मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया स्थित Panda Arcade की छोटी-सी इंडी टीम में दो श्वान सदस्य, George और Jasper भी शामिल हैं। Hissy Fit इस स्टूडियो के तेज़-रफ़्तार टैंक युद्ध Pico Tanks का फ़ॉलो-अप है।