हमारे मनपसंद गेम्स

A Space for the Unbound

दिल को छू लेने वाले सफ़र में, समय में आगे-पीछे जाएँ।

हाई स्कूल के प्रेमी-प्रेमिका Atma और Raya की बकेट लिस्ट कमाल की है, और आपकी मदद से वे उसमें से हर एक काम पूरा कर सकते हैं। साइड-स्क्रोलिंग परालौकिक अड्वेंचर A Space for the Unbound में आप एक चहल-पहल भरे इंडोनेशियाई शहर में जाकर bakso खाएँगे, बिल्लियों के लिए एक आरामदेह शेल्टर बनाएँगे और लोगों के दिमाग़ में जाकर उन्हें उनकी दुखी यादों और गहरे डर से राहत दिलाएँगे।

हमें यह क्यों पसंद है : इसकी यादगार कहानी हमें बड़ी पसंद आई। इंडोनेशियाई संस्कृति के विभिन्न पहलुओं को प्रेम, दुख और सदमे का सामना करने की वैश्विक थीम से जोड़ती यह कथा एकदम तरोताजा और बेहद अपनी-सी लगती है। इसे खेलते समय आँसू पोंछने के लिए टिशूज़ ज़रूर साथ रखें!

आप कहाँ होना पसंद करेंगे, बिल्लियों से भरे एक सिनेमाघर में या किसी पुराने ट्रेन के डब्बे में गुप्त अड्डे पर?

सुझाव : ब्लैक फ़ॉरेस्ट केक के लिए चेरीज़ पाने के लिए, बुज़ुर्ग व्यक्ति की यादों में मौजूद पुराने डिज़ाइन की घड़ी की मदद से समय में पीछे जाएँ। फिर से हरे-भरे हो उठे पेड़ से चेरी गिरते ही उसे लपक लें।

निर्माता से मिलें : इंडोनेशिया के दूसरे सबसे बड़े शहर सुराबाया में स्थित Mojiken Studio इंडी डेवलपर्स की एक टीम है। A Space for the Unbound उनके अपने देश के प्रति, साथ ही 1990 के दशक और इस शताब्दी के शुरुआती सालों के प्रति, सम्मान स्वरूप बनाया गया है, जिस दौरान वे बड़े हुए थे।