हमारे मनपसंद गेम्स

The Valley of the Architects

पहेलियों भरे इस अड्वेंचर में अपने दिमाग़ का पूरा इस्तेमाल करें।

आख़िर क्या हुआ रहस्यमय Architect Q के साथ? पता लगाइए The Valley of the Architects की जादुई लिफ़्ट-पहेलियाँ सुलझाकर! लिफ़्ट्स को सही पोज़िशन में लाएँ, उनकी दिशा बदलने के लिए स्टॉपर्स सेट करें, फिर वह बड़ा-सा स्टार्ट बटन टैप करें। अगर सभी सवारियाँ अपनी मंज़िल तक सही-सलामत पहुँच जाएँ, तो आप जीते! सुलझाई गई हर पहेली आपको इन अजीब मशीनों के पीछे का राज़ जानने की ओर ले जाती है।

हमें यह क्यों पसंद है : जब हर लिफ़्ट बिल्कुल सही टाइमिंग पर मंज़िल तक पहुँचे और आप टेलीपोर्टर्स, फ़ोर्स फ़ील्ड्स जैसी बाधाओं को भी चकमा दे दें, तब जो संतोष मिलता है, वह लाजवाब है! ऐसा लगता है जैसे आपने Architect Q को भी मात दे दी हो। हर जीत आपको थोड़ा और ज़्यादा शातिर, स्मार्ट और तेज़ बनाती है।

पहली बार में सफलता नहीं मिली? तो कुछ अड्जस्टमेंट्स करें और दोबारा कोशिश करें!

सुझाव : कुछ भी मूव करने से पहले, आख़िरी लक्ष्य तक जाने वाला सबसे सरल, सबसे सीधा रास्ता देखें और यह जान लें कि आपको किन लिफ़्ट्स की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। सवारियाँ लिफ़्ट के शाफ़्ट्स को पार कर सकें, इसके लिए पुल अपने आप बन जाएँगे। आपको उसकी चिंता नहीं करनी पड़ेगी!

निर्माता से मिलें : टोरंटो निवासी सोलो डेवलपर Michael Warren जब अपने जबड़े की सर्जरी के बाद घर पर स्वास्थ्यलाभ कर रहे थे, तब उन्होंने एक पुराने आइडिया पर दोबारा काम शुरू किया : एक पज़ल गेम जो वास्तुकला की पत्रिकाओं की तारीफ़ में क़सीदे पढ़ता हो। Warren ने अड्वेंचर गेम Widower’s Sky भी बनाया है।