ऐक्सेसिबिलिटी जागरूकता

सभी के लिए शानदार ऐप्स व गेम्स

App Store संपादकों ने इन्हें ख़ास तौर पर चुना है।

एक्सेसिबिलिटी हर इंसान का मौलिक अधिकार है। App Store संपादक पूरे साल ऐप्स और गेम्स टेस्ट करते हैं, ताकि हर दिन आपको सबसे अच्छे विकल्प का सुझाव दे सकें। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हम ऐसे अनुभवों को सामने ला रहे हैं जिनका हर कोई मज़ा ले सकता है, और उन क्रिएटर्स को सम्मान दे रहे हैं जो इन्हें संभव बनाते हैं।


एक्सेसिबिलिटी की कला के बारे में जानें

Klemens Strasser कोई नया गेम बनाते समय दो सवालों पर ध्यान देते हैं :
क्या यह मज़ेदार है? और क्या हर कोई इसे खेल सकता है? “अगर दोनों का जवाब हाँ नहीं होता, तो मैं उस आइडिया को मन से निकाल देता हूँ,” यह कहना है प्राकृतिक सौंदर्य से प्रेरित पज़ल गेम Art of Fauna के डेवलपर का।

नीचे टैप करें और जानें कि कैसे VoiceOver स्क्रीन रीडर और हाई-कॉन्ट्रास्ट मोड के लिए सपोर्ट जैसे एक्सेसिबिलिटी फ़ीचर्स को शामिल करके उन्होंने अपने गेम्स को सभी के लिए और भी मज़ेदार बना दिया है।


बेहतरीन इन-ऐप इवेंट्स का मज़ा लें

जानिए कि सीमित समय के इन इवेंट्स के साथ ऐप्स किस तरह ग्लोबल एक्सेसिबिलिटी अवेयरनेस डे मना रहे हैं।


शानदार एक्सेसिबल गेम्स खेलें

ये गेम्स सभी प्लेयर्स की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाए गए हैं – जैसे VoiceOver सपोर्ट, कलर-ब्लाइंड मोड्स, डिस्लेक्सिया से पीड़ित लोगों के लिए ख़ास फ़ॉन्ट्स, टेक्स्ट-ओन्ली या ऑडियो-ओन्ली प्ले और भी बहुत कुछ।