हमारे मनपसंद गेम्स

Foot Joust

मध्ययुग में अंतहीन दौड़।

मध्ययुग के एक सैन्य सरदार को किसी ख़ूबसूरत पिक्सल आर्ट वाले अंतहीन रनर गेम में ले आएँ, तो नतीजा क्या होगा? सही पहचाना, नतीजा होगा Foot Joust, एक गेम जिसमें आपका निडर नायक दौड़ेगा और आपको बाधाएँ पार करने के लिए सही समय पर सही मूव करने होंगे।

हमें यह क्यों पसंद है : हर प्रतिद्वंद्वी की एक कमज़ोरी होती है। आपको बस उसका पता लगाना है और आपका हीरो उन तक पहुँचने से पहले ऐक्शन लेनी है। उदाहरण के लिए, किसी दुश्मन की तलवार के वार से बचने के लिए नीचे को स्वाइप करना होगा, जबकि एक उछलते मेंढक को हवा में मारने के लिए दाएँ स्वाइप करना होगा। बाधाओं के ऊपर से निकलने के लिए टैप करें या अपनी शील्ड निकालने के लिए बाएँ स्वाइप करें।

आगे बढ़ते रहें और प्रतिद्वंद्वी सरदारों, ड्रैगन्स आदि को पटकनी दें। आक्रमण!

सुझाव : अगर अपने दुश्मनों की शारीरिक स्थिति को समझना मुश्किल मालूम हो रहा हो, तो यहाँ एक उपयोगी हिंट सिस्टम है जिसकी मदद से आप सीख सकते हैं कि किस स्टाइल वाले दुश्मन पर कौन-सा हमला या मूव कारगर साबित होगा। तथापि, इसे अच्छे से सीख लेने पर हिंट्स को बंद ज़रूर कर दें। तब आप ज़्यादा स्कोर कर सकेंगे।

निर्माता से मिलें : Foot Joust के निर्माता हैं न्यू ज़ीलैंड के निवासी Sean Gilbert, जिन्होंने पाँच वर्षों तक अपने खाली समय में काम करते हुए इसे बनाया। Gilbert इस गेम के बारीकी-भरे पिक्सल आर्ट पर कई बार देर रात तक भी काम करते थे। वे इस रचनात्मक प्रक्रिया का वर्णन करते हुए कहते हैं कि “यह एक रोलर कोस्टर राइड और मैराथन दौड़ एक साथ करने जैसा महसूस होता था।”