हमारे मनपसंद गेम्स

Big Time Sports

खेलकूद की छोटी-छोटी प्रतिस्पर्धाओं में मेडल्स जीतें।

आपने कभी triskaidekathlon में भाग लिया है? यही मौक़ा है! Big Time Sports के 13 इवेंट्स छोटे-छोटे हैं और इसके एकदम आसान कंट्रोल्स के साथ आप जल्द ही बास्केटबॉल खेलने लगेंगे, स्केटबोर्ड पर तरह-तरह के करतब दिखाएँगे और स्की स्लोप्स पर अपना जलवा बिखेरेंगे। लेकिन लीडरबोर्ड्स पर क़ाबिज़ होने के लिए आपको बेहतरीन खेल दिखाना पड़ेगा।

हमें यह क्यों पसंद है : इसके विज़ुअल्स बेहद स्टाइलिश हैं। इन वर्चुअल खिलाड़ियों के सिर भले ही छोटे हों, लेकिन आपके उम्दा टैप्स और स्वाइप्स की बदौलत उनके पास हुनर की कोई कमी नहीं है। किसी नन्हे-से हाइ डाइवर को एक समरसॉल्ट स्पिन करते हुए बिल्कुल सही ऐंगल पर पानी में जाते देखना और एक नया हाइ स्कोर बनाना ठहाकेदार भी है, और रोमांचक भी!

एक मील लंबा लाइन ड्राइव लगाना, आधा टन वज़न उठाना, ये हट्टे-कट्टे प्रतिद्वंद्वी सब कुछ कर सकते हैं!

सुझाव : गॉल्फ़ इवेंट में, शॉट तो दमदार लगाएँ, लेकिन बॉल को बहुत ऊँचे न जाने दें। इससे वह पवनचक्की की ब्लेड्स के नीचे से निकल पाएगा। क्या वह परेशान करती चिड़िया कप को गार्ड कर रही है? तो अपना शॉट ठीक उसी समय लगाएँ जब वह दूसरी ओर देख रही हो। तब वह आपके बॉल के साथ छेड़छाड़ नहीं कर पाएगी।

निर्माता से मिलें : Frosty Pop के संस्थापक फ़ैज़ल सेठी की बचपन की ख़ुशनुमा यादें है जब वे Track & Field और Summer Games जैसे क्लासिक वीडियो गेम्स खेला करते थे। ये दोनों ही गेम्स Big Time Sports की प्रेरणा बने हैं। उनके कैनेड़ा स्थित इंडी स्टूडियो ने The Get Out Kids, The Pinball Wizard और Kings of the Castle भी बनाए हैं।