हमारे मनपसंद गेम्स

Lynn: Girl Drawn On Puzzles

एक रहस्यमय, काल्पनिक विश्व में पेंट की हुई पहेलियाँ सुलझाएँ।

एक अच्छी किताब में आ पड़ना Lynn: Girl Drawn On Puzzles के हीरो के लिए मुसीबत का सबब बन जाता है। अपने छोटे भाई को प्लेग से बचाने के लिए Nine-Tailed Fox की जादुई डायरी में जाएँ और हाथ से स्केच की हुई, पूर्वी एशिया की लोककथाओं पर आधारित स्लाइड पज़ल्स हल करें। हर चैप्टर में इस रहस्यमय कहानी के राज़ उजागर होते जाएँगे और आप अपने बीमार भाई को ठीक करने के नज़दीक आते जाएँगे।

हमें यह क्यों पसंद है : इसे बेहद ख़ूबसूरती से डिज़ाइन किया गया है। Nine-Tailed Fox की पहेलियाँ, जो वर्चुअल पार्चमेंट बैकग्राउंड पर पेंट की हुई भुलभुलैया हैं, किसी सुंदर कलाकृति-सी लगती हैं। Acorn Story की शोख़ रंगों से बनी बोनस पहेलियों में एक प्यारे और जिज्ञासु चिपमंक की कहानी बताई गई है।

क्या आप Lynn को एक म़ॉन्स्टर से बचाते हुए उस चिह्न तक ले जा सकते हैं? तो चलें!

सुझाव : ऊपर दाएँ कोने में दिख रहे चिह्न चीनी भाषा की संख्याएँ हैं जो बताती हैं कि तीन गोले हासिल करने के लिए आपके पास कितने मूव्स बचे हैं। उन्हें पढ़ना सीख लेना आपके लिए फ़ायदेमंद साबित होगा!

निर्माता से मिलें : 18वीं शताब्दी की A Hedgehog Stealing a Cucumber नामक एक पेंटिंग ने दक्षिण कोरियाई इंडी स्टूडियो Dotoris को पारंपरिक एशियाई कला और पज़ल-गेम मैकेनिक्स को साथ लाने की प्रेरणा दी।