हमारे मनपसंद गेम्स

LOK Digital

सुघड़, चतुराई भरी पहेलियों के साथ दिमाग़ी घोड़े दौड़ाएँ।

अगर बुद्धिमान एलियन्स ने कोई शब्द-खोज गेम ईजाद किया, तो शायद वह LOK Digital जैसा ही दिखेगा। अक्षरों की एक ग्रिड में LOK और TLAK जैसे कीवर्ड्स खोजें और विशेष क्षमताएँ पाएँ। ऐक्टिवेट किए हर शब्द के ज़रिए आप बोर्ड में जगहों को काला करने या नए अक्षर जोड़ने जैसे बदलाव कर सकेंगे। आपका लक्ष्य है हर सेल को काला कर देना। नए ट्विस्ट्स भी सामने आएँगे और उनके साथ हर पहेली कुछ ज़्यादा जटिल होती जाएगी और आपका मज़ा भी बढ़ता जाएगा।

हमें यह क्यों पसंद है : यह गेम हमें एक भाषा-शास्त्री जैसा महसूस कराता है। प्यारे, जिज्ञासु Loks की दुनिया में आगे बढ़ते हुए हम उनके कुछ शब्द और उनके इस्तेमाल का सबसे अच्छा तरीक़ा सीख सकते हैं। यह कोई गुप्त भाषा सीखने जैसा महसूस होता है!

हर टाइल को काला करने के लिए पूरे ध्य़ान से खेलना होगा और गेम में शब्दों के विचित्र नियम समझने होंगे।

सुझाव : एक-दूसरे से सटे हुए अक्षर बोर्ड पर एक-दूसरे से विपरीत दिशा में भी स्थित हो सकते हैं। बस उनके बीच भरे हुए सेल्स, X चौकोर या एयर गैप्स होना चाहिए।

निर्माता से मिलें स्पेनिश इंडी डेवलपर Ferran Ruiz Sala को छपी हुई पज़ल बुक LOK इस क़दर पसंद थी कि उन्होंने उसका एक डिजिटल प्रारूप बनाकर उसे LOK के निर्माता, स्लोवेनियन कलाकार Blaž Urban Gracar को भेज दिया। इन दोनों के दो वर्षों के आपसी सहयोग का नतीजा है LOK Digital.