हमारे मनपसंद गेम्स

A Kindling Forest

इस मनमोहक अड्वेंचर में सही निशाना लगाएँ।

क्या आप अपने अगले तीर पर अपनी ज़िंदगी दाँव पर लगा सकते हैं? A Kindling Forest में यही होता है। इस आकर्षक ऑटो-रनर में आपके हीरो के हथियार और हेल्थ एक ही हैं। सटीक निशाने लगाकर उड़ती खोपड़ियों, ज़हरीले जालों और आख़िर में एक ज़िंदा-मुर्दा ड्रैगन को मार गिराएँ।

हमें यह क्यों पसंद है : अद्भुत निशाने लगाना हमें भा गया! धनुष की डोर खींचने पर समय धीमा हो जाता है जिससे आप कमाल की तीरंदाज़ी दिखाते हुए कीलों में गिरने से ठीक पहले एक टेलीपोर्टर क्रिस्टल को उड़ा सकते हैं, या बीच हवा में अचूक निशाना साधकर हेल्थ देने वाले हार्ट्स पा सकते हैं।

बेहतरीन निशाना और उपयोगी टेलीपोर्टर्स इस दुश्मन-भरे जंगल में आपकी मदद करेंगे।

सुझाव : नीचे की ओर शूट करने पर आप ऊपर उठ जाते हैं और दुश्मनों तथा बाधाओं के ऊपर से सुरक्षित तैरकर निकल सकते हैं। इस मूव को एक जंप-डैश के साथ इस्तेमाल करने पर आप कुछ ही समय में काफ़ी दूरी तय कर सकते हैं।

निर्माता से मिलें : एक हाइ-स्कूल टीचर और दो बच्चों के पिता होने के नाते, सोलो गेम डेवलपर Dennis Berndtsson के पास खाली समय तभी होता था जब वे स्वीडन के हरे-भरे नज़ारों के बीच ट्रेन से अपने काम पर आ-जा रहे हों। उन्होंने A Kindling Forest को इसी समय में ट्रेन की ताल से ताल मिलाकर काम करते हुए तीन वर्षों में बनाया।