हमारे मनपसंद गेम्स

Flow Free: Shapes

इस सुंदर रंगीन पहेली में पाइपों को कनेक्ट करें।

टूटी हुई पाइपें आपको गंदी लग सकती हैं। हालाँकि, Flow Free: Shapes में, ये पूरी पहेली का सिर्फ़ हिस्सा हैं। ये पहेलियाँ आसान हैं, लेकिन इन्हें सुलझाने के लिए दिमाग़ ख़र्च करना पड़ता है। इन पहेलियों में, आपको रंगीन बिंदुओं को आपस में कनेक्ट करते हुए, एक पाइप से दूसरी पाइप तक रास्ता बनाने की चुनौती पूरी करनी होती है। अगर आपकी बिछाई हुई पाइपें एक-दूसरे के ऊपर से गुज़रती हैं, तो वे टूट जाती हैं। यह चुनौती बहुत आसान लगती है... जब तक कि आप 3D शेप वाली एक विशाल इमारत में फैले हुए एक दर्जन बिंदुओं को नहीं जोड़ देते!

हमें यह क्यों पसंद है: इस गेम में मौजूद चुनौतियों की विशाल रेंज, जहाँ हज़ारों पहेलियाँ आपका इंतज़ार करती हैं। इनमें शुरुआती गेमर्स के लिए बनाई गई स्क्वेयर शेप से जुड़ी पहेलियाँ और एक्स्पर्ट गेमर्स के लिए बनाई गई 13x15 हेक्सागोनल ग्रिड वाली पहेलियाँ शामिल हैं, जो दिमाग़ का दही कर देती हैं। कुछ पहेलियाँ ऐसी भी हैं, जिनमें आपको दीवारों वाली एक भूलभुलैया से बाहर निकलने की चुनौती पूरी करनी होती है या जिन्हें आपको स्क्रीन से उंगली उठाए बिना सुलझाना होता है।

क्या आपने कोई ऐसा रास्ता बनाया है जो काम नहीं करेगा? अगर हाँ, तो वापस जाकर फिर से कोशिश करें!

सुझाव : 'क्रॉसिंग्स' कैटगरी वाली पहेलियों में एक बात समान है–आपको ऐसे हर तरह के शेप को लाइन खींचकर आपस में जोड़ना होगा, जिन्हें साफ़ तौर पर न दिखाया गया हो। चाहे 2D शेप वाली गाँठ हो या फिर 3D शेप वाले बारबेल, आपको ऐसे फ़्लो को ढूँढना होगा, जो उस ऑब्जेक्ट के अन्य हिस्सों के नीचे या पीछे से होकर गुज़र सके।

निर्माता से मिलें : पति-पत्नी की जोड़ी Mike और Sharon Newman ने साल 2012 में, मियामी स्थित Big Duck Games की स्थापना की थी। इसी साल उन्होंने ओरिजनल Flow Free रिलीज़ किया था। उन्हें Flow Free: Shapes बनाने का आइडिया मोज़ेक की कलाकारी वाले रंगीन काँच के एक टुकड़े पर Flow Free खेलते हुए आया था। इस आइडिया को निखारने और इसे गेम के रूप में डेवलप करने में, पति-पत्नी की इस जोड़ी ने दो साल से ज़्यादा समय ख़र्च किया है।