Cooffee City को तलब लगी है जावा की और आप सर्व करने के लिए तैयार हैं! Good Coffee, Great Coffee में एक कैफ़े के मालिक और barista के रूप में आप फ़ैन्सी ड्रिंक्स बनाएँगे, ग्राहकों के साथ गपशप करेंगे और अपने पनपते बिज़नेस को अपग्रेड करेंगे। यह ख़ुशनुमा कॉफ़ी शॉप सिम इतना लोकप्रिय क्यों है, आइये देखते हैं।
यहाँ ड्रिंक्स हैं
शुरुआती ऑर्डर्स आसान रहेंगे, एक एस्प्रेसो यहाँ, एक दूध वाली कॉफ़ी वहाँ, ताकि आप काम को ठीक से समझ सकें और तरह-तरह की कॉफ़ी बनाने का अभ्यास कर सकें। फिर जल्द ही आप mochas, ठंडे पेय और दूसरे नए आइटम्स अनलॉक करके उन्हें मेन्यू में जोड़ेंगे। देखते ही देखते आपके affogatos और तीन तरह के चॉकलेट वाले Chocolate Delights जैसे आइटम्स ग्राहकों को अपनी ओर खींचने लगेंगे। क्या किसी ने स्ट्रॉबेरी latte माँगी है? हाज़िर है!

यहाँ कैरेक्टर्स हैं
Good Coffee के डेवलपर TapBlaze द्वारा पहले बनाए गेम Good Pizza, Great Pizza के ग्राहकों की तरह ही, इस गेम में भी आपके काउंटर पर आने वाले लोग आम नहीं हैं। आप एक केवल “शुद्ध कॉफ़ी” पीने वाले अभिमानी व्यक्ति के लिए, आपकी प्रतिस्पर्धी दुकान के दोस्ताना मालिक के लिए, और “बिना कॉफ़ी की अमेरिकानो” (मतलब सिर्फ़ गरम पानी) पीने वाले व्यक्ति के लिए ड्रिंक्स बनाएँगे। तेज़ सेवा देने पर ज़्यादातर लोग टिप देंगे, लेकिन ऑर्डर ग़लत हो जाने पर खरी-खोटी भी सुनाएँगे।

यहाँ स्टाइल है
कैफ़े सिर्फ़ कॉफ़ी पर तो नहीं चलता, है न? अपने मुनाफ़े से एक बेहतरीन Luxe 360 कॉफ़ी ग्राइंडर, एक किट्टी मेन्यू बोर्ड और दूसरे आइटम्स ख़रीदें। अच्छा काम करने पर आपको World Coffee Association से तारीफ़ मिलेगी, और हो सकता है Coffee News Station पर भी आपका ज़िक्र हो जाए। अरे वाह, आप तो मशहूर हो गए!