हमारे मनपसंद गेम्स

Mr. Catt

एक काली बिल्ली के साथ एक ब्रह्मांडीय क्वेस्ट पर चलें।

Mr. Catt के ब्रह्मांड में किसी जगह एक काला बिल्ला यहाँ-वहाँ घूम कर रात के सितारों को रोशन कर रहा है। ब्रह्मांड के दूसरी ओर वह सफ़ेद बिल्ला है जिसने उसे यह काम दिया था। क्या वे एक-दूसरे को फिर से खोज पाएँगे?

हमें यह क्यों पसंद है : Mr. Catt की उम्दा कहानी, हाथ से ड्रॉ किया आर्ट, प्यारे कैरेक्टर्स और बेहतरीन गेमप्ले इसके समस्या-समाधान सफ़र को अनोखा और अनपेक्षित बना देते हैं। जहाँ पारंपरिक मैच-3 गेम्स में हर मूव के साथ-साथ नतीजे मिलते जाते हैं, वहीं Mr. Catt में आपको लंबी स्ट्रैटजी बनाकर चलना होता है। एक-एककर लेवल पार करते हुए आप इस गेम के अद्भुत आसमानी नज़ारे का कोना-कोना एक्स्प्लोर करेंगे।

Mr. Catt में आपको ब्लॉक्स क्लियर करने के लिए और ब्लॉक्स जोड़ने होंगे।

सुझाव : समान रंग वाले ब्लॉक्स कनेक्ट करते हुए और बमों तथा बिजलियों से एरिया साफ़ करते हुए उस लेवल के डिज़ाइन पर भी ध्यान दें। पूरा का पूरा बोर्ड क्लियर करना ज़रूरी नहीं है। उसके बजाए स्टार ब्लॉक्स पर फ़ोकस करें।

निर्माता से मिलें : ताइवानी इंडी डेवलपर 7Quark अपने Zombie Hazard और LazyLinkr जैसे प्यारे, खेलने में आसान गेम्स के लिए जाने जाते हैं।