हमारे मनपसंद गेम्स

Memorica

यहाँ एकाग्रता ही गेम जीतने की कुंजी है।

कार्ड्स के एक डेक को उल्टा करके बिछाएँ, फिर एक बार में दो-दो कार्ड्स पलटें और अगर वे एक समान वैल्यू के हों, तो वे आपके! यह हुआ Concentration गेम जो एकदम सीधा-सादा है, लेकिन Memorica में इसमें कुछ अनोखे ट्विस्ट्स जोड़ दिए गए हैं।

हमें यह क्यों पसंद है : Memorica के PvP मुक़ाबलों में स्किल कार्ड्स जोड़ दिए गए हैं जिनकी मदद से आप मेल खाते कार्ड्स को और जल्दी खोज सकते हैं। सुव्यवस्थित ढंग से रखे गए 20 कार्ड्स को एक-एककर टैप करके पलटें, फिर हर एक पर मौजूद कैरेक्टर को याद करें और उसका मेल खाता कार्ड खोजें। इस सब के लिए आपको मिलेंगे 20 सेकंड। अगर कोई कैरेक्टर अनोखा, दिलचस्प लगे, तो किताब वाले चिह्न को टैप करके उससे संबंधित इलस्ट्रेशन्स और कहानियाँ अनलॉक करें।

समय समाप्त हो रहा है? आपके स्किल कार्ड्स कब काम आएँगे?

सुझाव : गेम शुरू करने से पहले, स्किल कार्ड्स के चार उपलब्ध प्रकारों में से दो कार्ड्स चुनें। 3 Cards के साथ, आप एक अतिरिक्त कार्ड को पलट सकते हैं, Darkness आपके पलटे कार्ड्स को आपके प्रतिद्वंद्वी की एक बारी के लिए छिपा देता है, Shuffle प्रतिद्वंद्वी के कार्ड्स की पोज़िशन बदल देता है जिससे वह सोचने पर मजबूर हो जाता है, और See Through आपको, केवल आपको, अपनी पसंद के किसी एक कार्ड पर मौजूद इलस्ट्रेशन दिखा सकता है।

निर्माता से मिलें : Kenei Design को अकेले काम करने वाले इंडी गेम डेवलपर Kenei Hayama चलाते हैं। उन्हें अपने बच्चे के साथ Concentration खेलने के बाद इस गेम को बनाने का ख़याल सूझा था।