हमारे मनपसंद गेम्स

Art of Fauna

प्रकृति की सुंदरता के बीच पहेलियाँ सुलझाएँ।

पशुओं की पुरानी स्टाइल की तस्वीरों की पहेलियाँ सुलझाने के साथ ही पशु-विश्व के आश्चर्यजनक तथ्य सीखें और अपनी धरती पर मौजूद जीवन की विविधता पर गौर करें। जिगसॉ गेम Art of Fauna खेलकर आप एक अच्छे कार्य में योगदान भी देंगे। इस गेम से होने वाली आय का बीस प्रतिशत भाग प्रकृति संरक्षण का कार्य कर रही संस्थाओं को दान में दिया जाता है।

हमें यह क्यों पसंद है : Art of Fauna में आप पहेलियों को दो तरीक़ों से सुलझा सकते हैं। आप चुन सकते हैं कि प्राणी की वैज्ञानिक ड्रॉइंग हल करनी है या उनके शिक्षाप्रद विवरण के शब्द सुलझाने हैं। किसी भी पहलू पर अटक जाने पर आप एक बटन टैप करके दूसरा तरीक़ा आज़मा सकते हैं।

हर प्राणी के ख़ूबसूरत इलस्ट्रेशन के साथ उसके बारे में दिलचस्प तथ्य भी होते हैं।

सुझाव : क्या आपको मकड़ियों, कीड़ों या ऑक्टोपस से डर लगता है? तो सेटिंग्स में एक कॉन्टेंट फ़िल्टर है जो उन प्राणियों को छिपा देता है जो आपको असहज कर देते हों। आप अपनी ज़रूरतों के अनुसार गेम की भाषा, फ़ॉन्ट्स और रंगों को भी ज़्यादा सरल बना सकते हैं।

निर्माता से मिलें : चार बार के WWDC स्कॉलरशिप विजेता, ऑस्ट्रिया के Klemens Strasser अपने Study Snacks और Subwords ऐप्स के साथ शिक्षा को ऐक्सेसिबल बनाते हैं। उनके बनाए दो ऐप्स, Letter Rooms और Ancient Board Game Collection, Apple Design Award के फ़ाइनलिस्ट रह चुके हैं।