हमारे मनपसंद ऐप्स

Adobe Photoshop

पेशेवरों की पसंद, यह इमेज एडिटिंग ऐप अब मोबाइल के लिए ऑप्टिमाइज़ किया गया है।

Adobe Photoshop अब iPhone पर आ गया है। इस उम्दा डेस्कटॉप फ़ोटो एडिटर को मशहूर बनाने वाली सभी चीज़ें अब मोबाइल पर भी उपलब्ध हैं।

हमें यह क्यों पसंद है : इसमें आप लेयर्स के साथ एडिट कर सकते हैं। रंगों को ठीक करना, एक्स्पोज़र लेवल बढ़ाना, टेक्स्ट ओवरले करना, लोगो और आइकन जैसे वेक्टर-आधारित डिज़ाइन्स जोड़ना आदि एडिट्स लेयर्स के साथ करने पर वे एक-दूसरे को या मूल तस्वीर को प्रभावित नहीं करते।

Object Select टूल के साथ आप हर एलिमेंट को पूरी सटीकता से बदलाव कर सकते हैं (बाएँ)। लेयर्स के साथ आप विशिष्ट एलिमेंट्स पर आसानी से फ़ोकस कर सकते हैं।

सुझाव : अपने कैनवस पर कुछ ख़ास लाना चाहते हैं? तो Generative Fill को उसका वर्णन बताएँ। प्लस (+) के चिह्न पर टैप करें, फिर Layer > Generate Image चुनें। टेक्स्ट फ़ील्ड में लोगों, जगहों, चीज़ों, मूड्स या माहौल का विवरण लिखें, फिर अपनी कल्पना को साकार होता देखें।

निर्माता से मिलें : Adobe ने Photoshop को 1990 में रिलीज़ किया था। अब तीन दशकों के बाद यह डेस्कटॉप सॉफ़्टवेयर मोबाइल पर आ रहा है। Photoshop UX के लीड Bradee Evans के मुताबिक़, “यह मेरे करियर का सबसे मज़ेदार, सबसे ज़्यादा चुनौती भरा और सबसे महत्त्वपूर्ण प्रोजेक्ट है।”