हमारे मनपसंद गेम्स

The Get Out Kids

एक डरावने पज़लर में जॉम्बीज़ से लड़ें और शाम को समय पर घर लौटें।

अपनी गली का वह डरावना-सा मकान याद है? 1980 के दशक से प्रेरित अड्वेंचर The Get Out Kids में आप एक वैसी ही जगह एक्स्प्लोर करेंगे, इस बार अपने प्यारे डॉगी को बचाने के लिए! पटाखे और वॉकी-टॉकी जैसी उपयोगी चीज़ें खोजकर मुसीबतों से छुटकारा पाने में तानाकश Molly और उसके डरपोक दोस्त सलीम की मदद करें। क्या Maxwell House में रहने वाले लोग वाक़ई वैंपायर्स हैं? चान्स न लें, पवित्र पानी की पिस्तौलें साथ रख लें।

हमें यह क्यों पसंद है : इसकी कहानी बड़ी मज़ेदार है। ये बच्चे और उनकी दुनिया सचमुच 3D का फ़ील देते हैं। ज़िद्दी Molly अपनी दादी के साथ रहती है जिसे भूत-प्रेतों का काफ़ी जानकारी है, जबकि सलीम एक होशियार छात्र है जो हकलाता है। उसके माता-पिता बेहद प्रोटेक्टिव हैं। इस कहानी का क्लाइमैक्स इतना ज़बरदस्त है कि आप बरबस ही चिल्ला उठेंगे, “अरे, निकलो वहाँ से!”

एक क़ब्रिस्तान में फँसने वाले हैं? तो जुगाड़ से ताला खोलें और निकल लें!

सुझाव : जंगल में बने शेड के बाहर पड़े काग़ज़ पर अपनी दूरबीन से ज़ूम करें। इससे उसकी तस्वीर ले ली जाएगी जो आपकी इन्वेंटरी में आ जाएगी। उस पर लिखी छह-अंकीय संख्या बाद में काम आएगी!

निर्माता से मिलें : कनाडाई इंडी स्टूडियो Frosty Pop के संस्थापक फ़ैज़ल सेठी ने कई हिट गेम्स बनाए हैं। उनके बनाए विचित्रता भरे गेम्स में The Pinball Wizard, Kings of the Castle और Big Time Sports जैसे नाम शामिल हैं।