हमारे मनपसंद गेम्स

The Stanley Parable

इस अजीब ऑफिस में नियमों के साथ-साथ अपनी सोच को भी बदलें।

Stanley के लिए यह बहुत ही अजीब सुबह है। उसके उबाऊ कॉर्पोरेट ऑफिस में सभी रहस्यमय तरीके से गायब हो गए हैं और अब एक सलीकेदार कथावाचक उसकी हर हरकत का वर्णन कर रहा है। अनोखा अड्वेंचर The Stanley Parable अनियंत्रित और हास्यपूर्ण तरीक़ों से चुनाव का भ्रम मोड़ता है : क्या आप कथावाचक के निर्देशों का पालन करेंगे? क्या आप उसका विरोध करेंगे और भागने की कोशिश करेंगे? दरवाज़े से अंदर जाते ही हैरान कर देने वाली चीजें आपका इंतज़ार कर रही होंगी, या शायद नहीं।

हमें यह क्यों पसंद है : ज़ोर-ज़ोर से हंसाने वाला, आत्म-जागरूक मेटा-ह्यूमर, जो वीडियो गेम के सामान्य तत्वों का मज़ाक उड़ाता है, जैसे बेकार कलेक्टिबल्स की तलाश करना और उबाऊ डायलॉग्स को स्किप करना। The Stanley Parable: Ultra Deluxe में 2013 का पूरा गेम और नए कंटेंट के कई अतिरिक्त घंटे मौजूद हैं – तो इसमें आपको सीक्वल्स पर व्यंग्यपूर्ण टिप्पणी भी मिलेगी।

नए स्थान खोजने के लिए और अधिक मनोरंजक टिप्पणियाँ सुनने के लिए, अलग रास्ता अपनाएँ।

सुझाव : ऑफिस का पता लगाने और गेम के 42 अंतिम दृश्यों में से कुछ का सामना करने के बाद दाईं ओर के दरवाज़े से गोदाम की ओर जाने का प्रयास करें। जैसे ही प्लेटफ़ॉर्म कैटवॉक को पार करे, कार्गो लिफ़्ट पर चढ़ें, कैटवॉक पर उतरें और फिर देखें कि आपने जो फै़सले लिए हैं वे आपको कहाँ ले जाते हैं।

निर्माता से मिलें : The Stanley Parable: Ultra Deluxe 2013 के अत्यधिक सराहे गए गेम The Stanley Parable का पुनर्स्थापित और उन्नत एडिशन है, जिसे Davey Wreden और William Pugh ने बनाया है। Narrator के रूप में वॉयस एक्टर Kevan Brighting वापस आए हैं।