ट्रेनों में लाखों लोग रोज़ाना सफ़र करते हैं, लेकिन एक ट्रेन कंपनी चलाने का मौक़ा सबको नहीं मिलता। Animal Express में प्यारे प्राणी पैसेंजर्स को लाने-ले जाने का ज़िम्मा आपका रहेगा। सुनिश्चित करें कि केबिन्स साफ़ हों, रूट्स सुविधाजनक हों और ट्रेन्स समय पर चलें। आसान है, है न?
हमें यह क्यों पसंद है : यहाँ आपको अपने पैसेंजर्स की हर ज़रूरत को पूरा करके अपने मैनेजमेंट कौशल की नुमाइश करने का मौक़ा मिलता है। हो सकता है आपके पास सीट्स कम पड़ जाएँ, या पैसेंजर्स गंदे केबिन्स की शिकायत करें। जल्दी-जल्दी काम करके उनकी माँगें पूरी करें और सबसे महत्त्वपूर्ण, ट्रेन्स को रुकने न दें।

सुझाव : ट्रेन के डब्बों और सीट्स की संख्या शुरुआत में ही बढ़ा लें। आपकी संपत्ति बढ़ने के साथ आप अलग-अलग कौशलों वाले स्टाफ़ को नौकरी पर रख सकते हैं। उदाहरण के लिए, रैकून टिकटों की क़ीमतें बढ़ा सकता है, बोनस में बेहतरी ला सकता है और राइड टाइम घटा सकता है। ट्रेन्स के अलग-अलग फ़ीचर्स अपग्रेड करके देखें कि वे आपकी कंपनी की वृद्धि में क्या मदद कर रहे हैं।
निर्माता से मिलें : हौंग कौंग स्थित इंडी स्टूडियो Finifugu Games अपने Otter Ocean के लिए भी जाना जाता है। इस रिलैक्सिंग गेम में भी प्यारे प्राणी फ़ीचर किए गए हैं।