आपको Apple Arcade गेम्स में कोई विज्ञापन या अतिरिक्त इन-ऐप खरीदारी नहीं मिलेंगे, जिससे आप अपने पसंदीदा गेम्स बिना किसी रुकावट के खेल सकते हैं। इसमें शामिल हैं शानदार Arcade Originals, यानी Arcade के लिए विशेष रूप से बनाए गए गेम्स, और लोकप्रिय क्लासिक App Store Greats भी।
किसी App Store Great गेम को उसके नाम के आगे लगे प्लस साइन (+) से पहचाना जा सकता है। ये गेम्स App Store के इतिहास की एक झलक हैं, इनमें नए हिट गेम्स से लेकर पसंदीदा आइकॉनिक गेम्स शामिल हैं, जैसे कि Dead Cells+, Fruit Ninja Classic+ और Asphalt 8: Airborne+.
खेलने के लिए तैयार? इन लोकप्रिय गेम्स पर नज़र डालें।
