Snapchat महज़ एक मैसेजिंग ऐप नहीं है। इसके ढेर सारे फ़ीचर्स का पूरा लाभ लेने के लिए हम आपको हमारे पसंदीदा तरीक़े बताते हैं।
Lenses और Filters की मदद से ख़ुद को बदल डालें
इस ऐप के मज़ेदार AR Lenses एक्स्प्लोर करें और जानें कि आप बड़ी-बड़ी मूछों वाले एक कीड़े के रूप में कैसे दिखेंगे! कैमरा टैब में मैग्निफ़ाइंग ग्लास पर टैप करके Lens Explorer लॉन्च करें और अपने Snaps में Filters, रंग-बिरंगे इफ़ेक्ट्स और टेक्स्ट के साथ कुछ मसाला जोड़ें।
प्रो टिप : कई Lenses मज़ेदार गेम्स भी हैं। हमारे पसंदीदा गेम्स में से एक है Perfect Pitch Challenge. देखें कि इसमें गेम के साथ-साथ गाते हुए बिलकुल सही नोट पकड़ पाते हैं या नहीं। साथ ही, Lens Explorer के सभी गेम्स देखना न भूलें, जिन्हें Lens Creators द्वारा बनाया गया है।
नई जगहें देखें
Snap Map की ताक़त का इस्तेमाल करके नज़दीकी रेस्ट्रॉन्ट, साइटसीइंग की जगहें आदि खोजें। आपको हर स्पॉट तक पहुँचने का रास्ता, वहाँ का व्यस्त समय और उस जगह पर लिए गए Snaps आदि उपयोगी जानकारी मिलेगी। आप जिन जगहों पर जा चुके हैं, उन्हें देखने लिए Visited बटन को टैप करें।

प्रो टिप : अगर किसी लोकेशन पर Cheap Eats या Family-Friendly जैसा कोई टैग हो, तो उसे टैप करके आप टैग से मिलती-जुलती जगहें भी देख सकते हैं।
वीडियो कॉल करें
रियल टाइम में गपशप करना चाहते हैं? इस ऐप के साथ आप अधिकतम 15 दोस्तों से वीडियो चैट कर सकते हैं। किसी चैट में ऊपर दाएँ स्थित वीडियो कैमरा पर टैप करें, एक मज़ेदार Lens अप्लाय करें और शुरू हो जाएँ!
प्रो टिप : कॉल के दौरान स्क्रीन शेयर करने के लिए screen share बटन पर टैप करें, फिर Start Broadcast पर टैप करें।
ताज़ा Snap ट्रेंड्स से अवगत रहें
इस ऐप के Spotlight फ़ीचर की मदद से आप अंतहीन मनोरंजन पा सकते हैं। इस पर आपको लोकप्रिय क्रिएटर्स के बनाए वीडियोज़ मिलेंगे और आप इस प्लेटफ़ॉर्म पर चल रहे ट्रेंड्स देख सकेंगे। किसी क्रिएटर का वीडियो भा जाने पर हार्ट को टैप करके अपनी पसंद जताएँ। कॉमेंट सेक्शन में अपने विचार व्यक्त करें, या दूसरे क्रिएटर की टिप्पणी का जवाब देकर उस वार्तालाप में शिरकत करें।
प्रो टिप : किसी वीडियो को टच और होल्ड करके एक Snap को रिमिक्स करें। अपने Spotlight में वीडियोज़ में मनमाफ़िक़ बदलाव करने के लिए Prompts आपको गाइड करेंगे।