दुनिया का पोकेमॉन से परिचय हुआ था सन् 1996 में, जब पोर्टेबल गेमिंग सनसनी Pokémon Red Version और Pokémon Green Version रिलीज़ हुए थे। तब से हमने इन रहस्यमय प्राणियों को कार्ड गेम्स, मैंगा और ऐनिमे सीरीज़ में छाते हुए देखा है। अब ये App Store पर भी आ गए हैं। Squirtle, Bulbasaur आदि से आपका बेहतर परिचय कराने के लिए ये हैं हमारे पसंदीदा गेम्स और ऐप्स।
Pokémon TCG Pocket
Pokémon Trading Card Game Pocket में खिलाड़ी विभिन्न पोकेमॉन के अलग-अलग रूप दिखाते कार्ड्स इकट्ठा कर सकते हैं। इकट्ठा किए पोकेमॉन कार्ड्स दूसरे खिलाड़ियों को दिखाने के लिए एक कलेक्शन बोर्ड पर प्रदर्शित किए जा सकते हैं, या उन्हें एक कलेक्शन फ़ाइल में व्यवस्थित करके उनका आनंद लिया जा सकता है।
आप प्राप्त किए कार्ड्स के साथ नए नियमों के Pokémon Card Battles भी खेल सकते हैं और 20 कार्ड्स के एक डेक के साथ किसी खिलाड़ी को या AI को चुनौती दे सकते हैं।
Pokémon Sleep
अपनी नींद ट्रैक करें और हर सुबह Pokémon Sleep में Snorlax के इर्द-गिर्द इकट्ठा होकर सो रहे प्यारे पोकेमॉन इकट्ठा करें। इससे आपकी नींद की आदतों में भी बेहतरी आ सकती है।

Pokémon GO
Pokémon GO में आप AR टेक्नॉलजी की मदद से पोकेमॉन पकड़ सकते हैं। आप जिस मैप को एक्स्प्लोर करेंगे, वह आपके वर्तमान भौगोलिक क्षेत्र पर आधारित होगा और यह टेक्नॉलजी पोकेमॉन को आपके क्षेत्र में ले आएगी। इसमें आपको असल, जानी-पहचानी दुनिया में खेलने जैसा अनुभव मिलेगा।

Pokémon Masters EX
पोकेमॉन सीरीज़ के Gym Leaders, Elite Fours और Champions जैसे विख्यात ट्रेनर्स अपने भरोसेमंद पोकेमॉन पार्टनर्स के साथ इकट्ठे आकर मूल कथानक को फ़ॉलो करते हुए अनोखी लड़ाइयाँ लड़ेंगे।
Pokémon Café ReMix
Pokémon Café ReMix में आपको पोकेमॉन ग्राहकों की आवभगत करके उन्हें ख़ुश करना होगा। अपने स्टाफ़ के साथ मिलकर पहेलियाँ सुलझाएँ और लज़ीज़ पकवान पकाएँ। इससे ख़ुश होकर पोकेमॉन आपकी टीम की मदद कर सकते हैं। अपनी टीम बढ़ाएँ और नई-नई डिशेज़ के साथ और पोकेमॉन को रिझाएँ!
Pokémon Unite
टीम स्ट्रैटजी बैटल गेम Pokémon Unite में दस खिलाड़ी पाँच-पाँच की दो टीमों में बँटकर ऑनलाइन मैच खेलते हैं। प्रतिद्वंद्वी टीम की ओर से मैदान में आने वाले वाइल्ड पोकेमॉन को हराएँ, फिर पुरस्कार में Aeos Energy पाएँ और उससे विरोधी टीम पर गोल करें। साथियों के साथ टीम बनाएँ और साथ मिलकर जीत हासिल करें!
Pokémon Smile
Pokémon Smile आपकी दाँत ब्रश करने की आदत को मज़ेदार बना देता है। यहाँ दाँतों में कैविटी पैदा करने वाले बैक्टीरिया पोकेमॉन को पकड़ लेते हैं जिन्हें छुड़ाने के लिए आपको स्क्रीन के सामने दाँतों को ब्रश करना होगा। अच्छे से ब्रश करें और छुड़ाए गए पोकेमॉन इकट्ठा करें!
Pokémon HOME
Pokémon HOME एक क्लाउड सर्विस है जिसके ज़रिए आप पोकेमॉन सीरीज़ में पकड़े हुए पोकेमॉन को होम कन्सोल्स पर इकट्ठा कर सकते हैं, उन्हें दूसरे कंपैटिबल गेम्स में ट्रांसफ़र कर सकते हैं, और अन्य यूज़र्स के साथ ट्रेड कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, आपके द्वारा Pokémon GO में पकड़े गए पोकेमॉन को अब Pokémon HOME में ट्रांसफ़र किया जा सकता है।