हमारे मनपसंद गेम्स

Fantastic Baseball

बिग लीग्स में बेसबॉल खेलें।

Fantastic Baseball की दुनिया में क़दम रखें और एक वैश्विक बेसबॉल अनुभव पाएँ। यह गेम आपको यूएसए की Major League Baseball (MLB), कोरिया की KBO League और ताइवान की Chinese Professional Baseball League (CPBL) के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ ला खड़ा करता है!

हमें यह क्यों पसंद है : यहाँ आपको सारी दुनिया से सर्वश्रेष्ठ बेसबॉल खिलाड़ियों को एक साथ लाने का मौक़ा मिलता है। खिलाड़ियों को उनके रूप के साथ ही उनकी मोशन्स से भी मिलता-जुलता बनाया गया है। साथ ही आपको बड़े स्टेडियम्स, टीम जर्सीज़ और बाक़ी सबके बेहद सटीक ग्राफ़िक्स भी मिलेंगे।

Batter up! Each star player reflects their real-life counterpart, down to the way they move.

सुझाव : डिफ़ेन्स, स्पीड और थ्रोइंग पावर के स्टार-बूस्टिंग Traits केवल Gold या उससे ऊपर की रैंक के खिलाड़ियों को ही दिए जा सकते हैं। इसलिए Ace संभावना वाले खिलाड़ी खोजें और उन्हें जल्द से जल्द Gold पर प्रमोट करें।

निर्माता से मिलें : Wemade डेस्कटॉप और मोबाइल, दोनों प्लेटफ़ॉर्म्स के लिए गेम्स बनाते हैं। उनका बनाया एक और लोकप्रिय गेम है MMORPG Night Crows.