अपने बड़े-बड़े लाल स्पोर्ट शूज़ पहन लें, फर्राटे भरने का समय आ गया है। Sega Genesis पर 1991 में अवतरित होने के बाद से Sonic ने तेज़ी से दौड़ते, कूदते और घूमते हुए अनगिनत दुश्मनों को धूल चटाई है। वह Apple Arcade पर कई तेज़-रफ़्तार अड्वेंचर्स का हीरो है। उसके साथ ये शानदार गेम्स खेलें :
Sonic Dream Team
इस ज़बरदस्त 3D ऐक्शन-अड्वेंचर में दीवारों पर दौड़ना, रेलिंग्स पर फिसलना और जान बचाने वाले रिंग्स इकट्ठा करना आपमें बेहद तेज़ी भर देता है। Sonic के इतिहास के प्यारे कैरेक्टर्स बनकर सपनों-से सुंदर प्लेटफ़ॉर्म लेवल्स पूरे करें, Knuckles बनकर ग्लाइड करें, Tails के रूप में ऊँची उड़ान भरें, और भी बहुत कुछ करें।
Sonic Racing
Sonic एक ड्राइवर के रूप में भी कम नहीं है। तीन Sonic कैरेक्टर्स को इकट्ठा करें और इस ख़ूबसूरत कार्ट रेसर में दुनिया-भर की टीमों से टक्कर लें। ट्रैक पर फर्राटे भरते हुए ताक़तवर Wisps उठाएँ और उनकी मदद से प्रतिद्वंद्वियों का हौसला तोड़ें, जिस दौरान आपके साथी बूस्ट पैड्स से होकर गुज़रेंगे और आपको पावर-अप्स देंगे। ये होता है टीमवर्क!
Sonic Dash+
कई बार, आप एक जगह बैठ ही नहीं सकते। इस अंतहीन रनर में जी भरकर दौड़ें। क्लासिक Green Hill Zone और दूसरे मशहूर इलाक़ों से गुज़रें, नए कैरेक्टर्स अनलॉक करें और रिंग्स इकट्ठा करके अपने पसंदीदा कैरेक्टर्स को अपग्रेड करें। प्रो टिप : Dash Boost पर फ़ोकस करें, जिसके साथ आप बाधाओं को तोड़कर पार जा सकते हैं। कूदने की ज़हमत कौन उठाए?
Apple Arcade पर और Sega गेम्स देखें :
क्या आप और ज़्यादा गेम्स खेलना चाहते हैं? तो App Store के Arcade टैब पर 200 से भी ज़्यादा मज़ेदार Apple Arcade गेम्स एक्स्प्लोर करें।
अलग-अलग डिवाइसेज़ के लिए 200 से भी ज़्यादा गेम्स की उपलब्धता हार्डवेयर और सॉफ़्टवेयर कम्पैटिबिलिटी के आधार पर अलग-अलग हो सकती है। यह भी हो सकता है कि कुछ कॉन्टेंट सभी क्षेत्रों में उपलब्ध न हो।
