अब हाइलाइटर पेन को छोड़ें और इंडेक्स कार्ड्स के टावर्स में आएँ। आपकी स्मरणशक्ति को सूपरचार्ज करने के लिए Anki Pro आ गया है। आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों, या कुछ नया सीख रहे हों, इस ऐप पर विस्तृत जानकारी लिए फ़्लैश कार्ड्स बनाएँ और एडिट करने योग्य डेक्स की एक विशाल लाइब्रेरी ऐक्सेस करें, ताकि महत्त्वपूर्ण जानकारी आपके दिमाग़ में रच-बस जाए।
हमें यह क्यों पसंद है : Anki Pro का राज़ है नियमित अंतराल पर दोहराव। यह विज्ञान-आधारित तकनीक जानकारी को बढ़ते अंतरालों पर दोहराकर “curve of forgetting” से मुक्ति दिलाती है। यह ऐप जवाब देने में आपके आत्मविश्वास के आधार पर फ़ैसला करता है कि आपको हर रिविजन कार्ड का क्विज़ कितनी बारंबारता पर लेना होगा। जिस कार्ड को आप “easy” रेट करेंगे, वह डेक में सबसे नीचे चला जाएगा। जो आपको मुश्किल लगते हों, वे कुछ ही मिनटों में वापस दिखाए जाएँगे, जिससे आप उन्हें भूलने से पहले ही दोहरा सकेंगे।

सुझाव : इस ऐप की मदद से कोई भाषा सीख रहे हैं? तो शब्दों के उच्चारण सुनने के लिए स्पीकर के चिह्न को टैप करें। कुछ ज़्यादा अभिव्यक्तिपूर्ण फ़्लैश कार्ड्स बनाने के लिए Anki Pro के iPad ऐप का इस्तेमाल करें, जो ड्रॉइंग करने और टिप्पणी लिखने के लिए Apple Pencil को सपोर्ट करता है।
निर्माता से मिलें : Anki Pro को लंदन स्थित एक टीम ने बनाया था, जिसे उम्मीद है कि यह ऐप विद्यार्थियों सहित ऐसे सभी लोगों की मदद करेगा जिन्हें अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में कुछ याद रखना ज़रूरी हो।