चलिए खेलें

Honor of Kings में हमारी पसंदीदा 3 चीज़ें

ऑनलाइन लड़ाई के विशाल अरीना गेम Honor of Kings की पहली झलक ही आपको बता देगी कि यह कुछ ख़ास है। यहाँ बेहद ख़ूबसूरती से बने लैंडस्केप्स और कैरेक्टर डिज़ाइन्स हैं, दुनिया के सबसे बेहतरीन संगीतकारों द्वारा रचा जोशीला साउंडट्रैक है और इसकी लड़ाइयों के अद्भुत सीक्वेंस आपको ऐक्शन के बीच ला खड़ा करते हैं। यहाँ वही जीतते हैं जो जानते हैं कि उनके हीरोज़ के कौशलों को इस्तेमाल करने का सबसे सही पल कौन-सा है, और जो एक ऐसी दुनिया में लगातार लड़ सकते हैं जहाँ एक पल में बाज़ी पलट लकती है।

यहाँ बताया गया है कि हमें यह इतना पसंद क्यों है :

कई तरह के हीरोज़

यहाँ ढेर सारे लेजेंड्स हैं, जिनमें से आप अपना हीरो चुन सकते हैं। चाहे निडर चीनी योद्धा Mulan बनकर खेलें या The Three Musketeers की Milady बनकर। एक्स्प्लोरर Marco Polo के रूप में किसी अड्वेंचर पर निकलें, या Camelot के लेजेंडरी राजा Arthur बनकर घमासान लड़ाइयों में उतरें। क्या आपको King of Fighters पसंद है? तो Kyo Kusanagi और Mai Shiranui भी मौजूद हैं!

इतिहास के सुप्रसिद्ध कैरेक्टर्स, जैसे एक्स्प्लोरर Marco Polo, बनकर खेलें।

कई मैच मोड्स

मज़बूत टीमवर्क के ज़रिए आप Spirit Sanctums पर कब्ज़ा कर सकते हैं या 5 बनाम 5 लड़ाइयों में अपने बेस को बचा सकते हैं। अपने दल के सदस्यों की विशेष क्षमताओं, जैसे Luo Yi का Time Control या Mulan के Quick Strikes का इस्तेमाल करना न भूलें। कुछ ज़्यादा तेज़ मुक़ाबलों के लिए 3 बनाम 3 लड़ाइयाँ लड़ें और स्ट्रैटजी बनाकर हीरोज़ के कॉम्बो बनाएँ। लंबी लड़ाई के लिए Fighters, दुश्मन को तुरंत निपटाने के लिए Assassins और इलाज तथा उपयोगिताओं के लिए Supports के सही कॉम्बोज़ बनाएँ। रैंक वाले या टूर्नामेंट मैचों में उतरने से पहले प्रैक्टिस मोड्स में अपनी लास्ट-हिटिंग या स्किल शॉट्स जैसे विशिष्ट कौशलों का अभ्यास ज़रूर कर लें।

दुश्मनों का सफ़ाया करने के लिए आपकी टीम की विशेष क्षमताएँ बेहद ज़रूरी हैं।

लगातार आने वाले इवेंट्स

Honor of Kings में एक्स्प्लोर करने के लिए कुछ न कुछ नया हमेशा ही मिलता है, जैसे सीज़नल जश्न, कोलैबरेशन इवेंट्स और Battle Pass अड्वेंचर्स। हर नए नोटिफ़िकेशन पर लाल बिंदु को टैप करें और सीमित समय के लिए उपलब्ध मोड्स खेलें, टूर्नामेंट्स में भाग लें और एक्स्क्लूसिव ऑफ़र्स का लाभ उठाएँ। सबसे अच्छी बात यह है कि आप केवल गेम खेलकर और टास्क्स पूरे करके हीरोज़, हीरो फ़्रैगमेंट्स, स्किन्स और दूसरी कई चीज़ें पा सकते हैं।