हमारे मनपसंद गेम्स

Art of Rally

ये रेसेस, मानो आप किसी ख़ूबसूरत पेंटिंग में खेल रहे हों!

स्टाइलिश रेसिंग गेम Art of Rally में प्यारे, रंग-बिरंगे लैंडस्केप्स और असल ड्राइविंग से जुड़े साइंस का बेहतरीन संगम है। रैली रेसिंग के तीन दशकों से होकर गुज़रते हुए असल, लेजेंडरी गाड़ियों से प्रेरित कारों में सैकड़ों मीलों का सफ़र तय करें।

हमें यह क्यों पसंद है : एकदम सही लाइन पकड़कर चलने में बड़ा मज़ा आता है। चाहे आप अफ़्रीका के घास के मैदानों में बल खाते कच्चे रास्ते पर ड्रिफ़्ट कर रहे हों या जापान के जंगलों से गुज़रते हाइवे पर चल रहे हों, बेतहाशा स्पीड पर भी ट्रैक पर बने रहने का एक अलग ही रोमांच होता है। इन रेसेस में जीतना केवल विज्ञान नहीं है, इसमें कला भी लगती है! करत-करत अभ्यास के…

कस्टम कारें बनाएँ, टाइम-अटैक चुनौतियों में फ़र्राटे भरें या career मोड में अपने कौशल बेहतर करें।

सुझाव : Free Roam मोड में R-A-L-L-Y अक्षर इकट्ठा करना मुश्किल हो रहा है? फ़िनलैंड के korkatti Lakes मैप पर A अक्षर पकड़ने के लिए आपको एक बेहतरीन जंप लगानी होगी। इसके लिए ऑफ़ रोड जाएँ और किनारे की ऊँची जगह को रैंप की तरह इस्तेमाल करें!

निर्माता से मिलें : कनाडा के इंडी डेवलपर Funselektor के संस्थापक Dune Casu ने Art of Rally बनाते समय उत्तरी अमेरिका में यात्रा करने के लिए एक कस्टम कैंपर वैन बनाई थी। वे इस गेम को अपने स्टूडियो के पहले गेम Absolute Drift का “आत्मिक” उत्तराधिकारी मानते हैं।