यहाँ-वहाँ सरसराती Poké Balls और दूसरे Trainers से मुक़ाबला करने के बारे में सोचते ही हमें Pokémon GO की याद आ जाती है, लेकिन Pikachu और Squirtle की दुनिया में और भी बहुत कुछ हो रहा है। इन चैलेंजेज़ और गेमप्ले विकल्प को देखें और हमें यक़ीन है आप इन सभी को आज़माना चाहेंगे!
क्रू के साथ Party Play का मज़ा लें
Pokémon GO में दोस्त होने का मतलब होता है, ग्रुप बैटल्स में फ़ाइट करने और अपने Pokémon स्वैप करने का मौक़ा पाना। लेवल 15 और उसके आगे के लेवल्स में, आप अपने अवतार पर टैप करके भी ज़्यादा-से-ज़्यादा तीन क़रीबी दोस्तों के साथ किसी अड्वेंचर से भरी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। मैप में अपने टीममेट्स को ढूँढें, फिर अनुभव और Stardust हासिल करने के लिए Party Challenges में हिस्सा लें।

बेजोड़ अपग्रेड्स हासिल करने के Routes पर चलें
Routes आपके Party Play को अगले लेवल पर ले जा सकते हैं। Map View के निचले दाईं ओर से, Nearby मेन्यू पर जाकर अन्य Trainers द्वारा तैयार किए गए Routes को एक्स्प्लोर करें और अपने Daily Adventure Incense का इस्तेमाल करके अपने लिए Pokémon को कैप्चर करने की संभावना बढ़ाएँ।
किसी Route पर सफ़र करने से आपको Zygarde Cells कलेक्ट करने का मौक़ा मिलता है, जिनका इस्तेमाल करके आप किसी Zygarde को अपग्रेड कर सकते हैं। Generation VI का यह Legendary Pokémon अपने छोटे रूप में किसी पपी की तरह दिखाई देता है, लेकिन पर्याप्त सेल्स की मदद से आप उसे लीग के लिए तैयार, उसके योद्धा वाले अंतिम रूप में अपग्रेड कर सकते हैं।

Vivillon कलेक्ट करने के लिए पोस्टकार्ड्स एक्सचेंज करें
अपने दोस्तों को हर रोज़ गिफ़्ट भेजें और जब दोस्त आपको गिफ़्ट देने लगें, तो अटैच किए गए पोस्टकार्ड पर मौजूद पिन को टैप करके उसे एक यादगार वस्तु की तरह सहेज लें और ख़ास Vivillon को कलेक्ट करने का मौक़ा पाएँ।
अपनी ट्रेनर प्रोफ़ाइल के Medal सेक्शन में मौजूद बटरफ़्लाई आइकॉन पर टैप करके देखें कि आप कितनी दूरी पर हैं। जब आपके पास एक ही क्षेत्र के पोस्टकार्ड्स पर्याप्त संख्या में होंगे, तो आप एक लोकेशन-विशिष्ट पैटर्न के साथ किसी Scatterbug को कैप्चर कर सकेंगे। फिर देखभाल और ढेर सारी कैंडीज़ पाकर, आपका Scatterbug बड़ा होकर एक ख़ूबसूरत Vivillon में बदल जाएगा।

Vivillon Habitat Map पर नज़र डालकर देखें कि क्षेत्रीय पैटर्न कहाँ-कहाँ मिलते हैं। विदेश यात्रा के समय, अपने दोस्तों को गिफ़्ट वापस भेजना न भूलें, ताकि उन्हें नायाब Vivillon कलेक्ट करने में मदद मिल सके!